Wednesday, December 31, 2025
HomeIndiaHoli 2024: जानिए इस साल 24 या 25 मार्च में से किस...

Holi 2024: जानिए इस साल 24 या 25 मार्च में से किस दिन है होली, जान लें सही तारीख और समय

Holi 2024: भारत में हर साल होली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। देश में होली के दिन से पहले वाले दिन होलिका दहन किया जाता है। लेकिन इस बीच काफी लोगों को कन्फ्यूजन रहती है कि आखिर किस दिन होली का त्योहार को मनाया जाना है। जानकारी के लिए बता दें कि कई बार होली के त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा पर होता है तो कई बार चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर आता है। आईये जानते है इस साल को 24 मार्च या फिर 25 मार्च किस दिन होली का त्योहार मनाया जाना है।

- Advertisement -

इस साल मुहर्त 24 मार्च 9.54 AM से फाल्गुन पूर्णिमा शुरु हो जाएगी जो 25 मार्च 12:29 AM तक है। इस हिसाब होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाना है। वहीं होली से पहले वाले दिन यानि 24 मार्च का शाम को होलिका दहन किया जाएगा।

24 मार्च 11:13 से शुरू होकर 25 मार्च रात 12:27 बजे तक होलिका दहन का समय रहेगा। क्योंकि इस साल भद्रा होने की वजह से इस बार होलिका दहन का समय प्रदोष काल में नहीं होगा। ऐसे होने की वजह से इस साल हमें भद्रा के खत्म का इंतजार करना होगा।

- Advertisement -

ब्रज की होली का इतिहास

चाहे मथुरा, वृन्दावन, बरसाना या नंदगाँव हो होली के मौके पर हिंदू पौराणिक रुप से यहां से बड़ी धूमधाम से और शानदार रुप से मनाई जाती है। इस स्थान को भगवान विष्णु के अवतार का स्थल से जोड़ा जाता रहा है। यहां कभी आप गए होगें तो आपने इस क्षेत्र में कई भगवान कृष्ण के मंदिर देखने को मिलते हैं। पूरे देश से यहां पर भगवान श्री कृष्ण के भगत दर्शन के लिए पहुंचते है।

माना जाता है कि भगवान कृष्ण बचपन में बहुत शरारती होते थे। उन्होंने वृन्दावन की गोपियों के साथ रंगों के साथ खेल खेलना बेहद पसंद होता था, जिससे होली की परंपरा शुरू हुई। भगवान कृष्ण की मां यशोदा ने एख बार पूछा कि राधा इतनी गोरी कैसे हो सकती हैं, जबकि तुम काले हो। भगवान कृष्ण को यह बात पसंद नहीं आई, और उन्होंने राधा के चेहरे को अपने रंग में रंग दिया। इस घटना से होली का उत्सव शुरू हुआ।

- Advertisement -
Ganesh Meena
Ganesh Meenahttps://www.tazahindisamachar.com/
डिजिटल दुनिया में 2008 से एंट्री हो गई थी, लेकिन कंटेंट में रूचि 2016 से लेने लगा। टेक्निकल एक्सपर्ट होने के साथ ही इससे जुड़े कंटेंट लिखना भी शुरू कर दिया। देश भर में सभी रिसर्च कर रहे युवाओं की सुविधा के लिए कुछ आर्टिकल हफ्ते में पब्लिश करता हूँ। SEO, SMO, डेवलपर, सर्वर और कंटेंट टीम के साथ का अनुभव काफी काम आ रहा है। सभी क्षेत्रों में काम करना बहुत ही अलग अनुभव है। डिजिटल से जुडी हर एक नई चीज को गहनता से दिमाग में उतारना ही खासियत है। मेरी जानकारी में आने वाली हर एक नई चीज को में अपने यूजर तक भी पहुंचाने की कोशिश करूँगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular