Dhoni Retirement IPL 2023, आईपीएल 2023 के सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहुँचाया। सेमीफाइनल का मुकाबला गुजरात के साथ 23 मई को खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। पारी में कुल 7 विकेट गिरे। चेन्नई की तरफ से ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने अधिकतम 60 रनों की पारी खेली। कान्वे ने 40 रनों का योगदान दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में सिर्फ 1 ही रन बनाया। धोनी ने स्कोर को बड़ा करने के चक्कर में शिवम् दुबे को पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतारा, लेकिन फैसला गलत रहा।
ताश के पत्तों की तरह बिखर गई
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल रही चेन्नई के नाम एक और रिकॉर्ड है। गुजरात के सामने खेले गए 4 मुकाबलों में हार ही मिली है। गुजरात से चारों मुकाबले हारने का रिकॉर्ड भी चेन्नई के नाम है। गुजरात की टीम में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज और ऑलराउंडर हैं। आठवें नंबर तक भी बल्लेबाजी देखने को मिलती है। राशिद खान जैसे गेंदबाज भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर लेते हैं। गुजरात की टीम में मोहम्मद शमी, राशिद खान और मोहित शर्मा जैसे घातक गेंदबाज हैं। चेन्नई को बेहद ही सस्ते में निपटाकर गुजरात ने फाइनल में जगह बना ली है।
धोनी की आईपीएल से विदाई
महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि यह उनका अंतिम आईपीएल टूर्नामेंट है। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में बल्लेबाजी करते नजर नहीं आएँगे। महेंद्र सिंह धोनी के नाम कई रिकॉर्ड है। इंडियन क्रिकेट में सफलतम कप्तान होने के साथ ही आईपीएल में भी इन्होने चेन्नई को ताज पहनाया था।
स्टेडियम में रोने लगे फैंस
कैमरा जब स्टेडियम की दर्शक दीर्घा की तरफ घुमाया गया तो फैंस रोते हुए दिखाई दिए। फैंस को रोता देख धोनी की भी आखें भीग गई। पूरा स्टेडियम खड़े होकर तालियां बजाता रहा। बेहतरीन विदाई लेते हुए धोनी सभी साथियों से गले मिल रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच जीत के साथ होता तो विदाई और भी ख़ास हो सकती थी। महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोविंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। इस विदाई मैच में पूरा स्टेडिम पीले रंग में रंगा हुआ था। गुजरात की टीशर्ट पीली रंग की टीशर्ट के आगे नजर ही नहीं आ रही थी।