यदि आपके पास में कार या बाइक है तो आप सावधान हो जाएं। अब यह जरुरी नहीं की आप अपने वाहन की टंकी को तेल से पूरी तरह से भरवा पाएं। आपको बता दें की हमारे ही देश के एक राज्य की सरकार ने अपने यहां के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

इस फैसले के अनुसार वाहन के लिए राय के लोगों की पेट्रोल लिमिट को अब तय कर दिया गया है। आपको बता दें की पेट्रोल और डीजल के लिए यह नियम 1 मई 2024 से लागू कर दिया गया है। हालाकि सरकार ने यह नहीं बताया है की यह लिमिट किस समय तक लागू रहने वाली है। इस बारे में सरकार की और से अभी कुछ नहीं कहा गया है।

त्रिपुरा सरकार ने किया नया नियम लागू

राज्य सरकार ने ने अपने इस नियम में यह बताया है की राज्य के दो पहिया वाहन वाले लोगों को प्रतिदिन 200 रुपये का ही पेट्रोल मिल सकेगा। लेकिन जिन लोगों के पास में चार पहिया वाहन हैं, वे 500 रुपये का तेल प्रतिदिन भवा सकते हैं। आपको बता दें की हम बात कर रहें त्रिपुरा राज्य की राज्य सरकार के नए नियम के बारे में।

त्रिपुरा राज्य की राज्य सरकार ने पेट्रोल तथा डीजल के लिए लिमिट को तय कर दिया है। इसके पीछे की असल वजह यह की जतिंगा में बड़े पैमाने पर भू-स्खलन हो रहा है। इस कारण से माल गाड़ियां तय समय पर नहीं पहुंच पा रहीं हैं हालांकि इसके सुधार के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

अब इतना ही मिल पायेगा तेल

आपको बता दें की त्रिपुरा की राज्य सरकार ने पेट्रोल पम्पो को यह आदेश दिया है की वे बसों को एक दिन 60 लीटर तेल ही बेच सकते हैं। वहीं मिनी बस को 40 लीटर तथा तिपहिया वाहनों को 15 लीटर तेल ही पेट्रोल पंप बेच सकेंगे। राज्य में पेट्रोल-डीजल तेजी से ख़त्म हो रहा है और इसकी लिमिट कम ख़त्म हो जाए इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। जिससे सरकार इस बारे में जल्दी ही फैसला कर सके। आपको बता दें की समय समय पर आने वाली कई प्राकृतिक आपदाओं के चलते राज्य सरकारों को इस प्रकार के कड़े फैसले लेने पड़ते हैं।