Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaएक लाख खर्च कर लाया था दुल्हन, सुहागरात पर ही लगा 6...

एक लाख खर्च कर लाया था दुल्हन, सुहागरात पर ही लगा 6 लाख का चूना, आप हो जाएं सावधान

हमारे देश में अक्सर शादी-विवाह के मामले में लड़की पक्ष के लोग लड़के को दहेज़ की परंपरा के नाम पर नकद पैसा, गाड़ी तथा अन्य कई प्रकार की चीजें अपनी हैसियत के अनुसार देते हैं। लेकिन कुछ विवाह ऐसे भी होते हैं, जिनमें लड़के वाले लड़की पक्ष को नकद धनराशि देकर लड़की से विवाह करते हैं।

- Advertisement -

इस प्रकार के विवाह में लड़के की और से लड़की के माता-पिता को नकद पैसा दिया जाता है तथा कई परंपराओं और रिवाजों को मानते हुए इस प्रकार की शादी को संपन्न किया जाता है। इसी प्रकार के कई केसेज में लड़के के साथ में धोखेबाजी की खबर भी सामने आती है। हालही में राजस्थान के भरतपुर में हुई एक ऐसी शादी के बाद लड़के यानि दूल्हे के साथ में धोखा होने की खबर काफी वायरल हो रही है।

1 लाख देकर की शादी

आपको बता दें की राजस्थान के भरतपुर के एक लड़के का विवाह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की लड़की से 20 दिन पहले तय हुआ था। विवाह के तय होने से पहले लड़के ने लड़की पक्ष को एक लाख रुपया कैश दिया था। इसके बाद में विवाह की तारीख 17 फरवरी तय कर दी गई थी। विवाह तो तय हो गया लेकिन लड़के के परिजनों को यह पता नहीं लग सका की जिस लड़की को वे अपनी दुल्हन बनाकर घर ला रहें हैं, वह असल में लुटेरी दुल्हन निकलेगी।

- Advertisement -

लगा 6 लाख का चूना

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर के राजन सिंह का विवाह सुल्तानपुर की पूजा से हुआ था। विवाह के समय लड़के पक्ष ने लड़की वालों को एक लाख रुपये दिए। इसके बाद 19 फरवरी को तिलक में दुल्हन को सोने का हार, अंगूठी, टॉप्स आदि जेबरात दिए थे। लड़की ने सभी जेबर अपने पास रखें हुए थे और शादी के बाद में वह दूल्हे राजन के साथ में उसके घर आ गई थी। इसके बाद में रात को दुल्हन ने घर के सभी लोगों के खाने में नशे की दवा मिला दी। जिसके कारण सभी बेहोश हो गए और उसी रात दुल्हन गहने लेकर फरार हो गई।

परेशान घूम रहा है दूल्हा

अपने साथ में हुई ठगी की इस घटना से दूल्हा काफी आहत है। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है की जिस लड़की के साथ में उसने जीवन बिताने के सपने देखे थे। उसी ने उसके साथ में ठगी कर दी है। लड़की फरार होकर कहां चली गई है। इस बात का अभी तक पता नहीं लग सका है। फिलहाल राजन सिंह ने पुलिस में शिकायत कर दी है। जिसके बाद में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन की तलाश को शुरू कर दिया है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular