नई दिल्ली।दुबई जहां हर किसी का बसने का ख्वाब होता है। दुबई की खूबसूरती और वहां की संपन्नता की दुनियाभर में चर्चा होती है। दुनिया के सभी स्लामिक मुल्कों में से एक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जहां लोग पैसों से खेलते हैं। यूएई की आसमान छूती बड़ी-बड़ी इमारतें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां लोग जितने संपन्न हैं उतने ही शान-ओ-शौकत की ज़िंदगी भी बसर करते हैं। इसी तरह यहां की रॉयल फैमली भी अपने ठाटबाट के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इससे भी ज्यादा चर्चा होती है वहां की शहजादी की खूबसूरती और उनके लाफस्टाइल की।

ये खूबसूरत युवती जिनकी नज़र एक बार जिस किसी पर भी पड़ती है उसकी किस्मत बदल जाती है। संयुक्त अरब अमीरात यानी (UAE) के प्रधानमंत्री एवं दुबई के सर्वेसर्वा शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पुत्री हैं। इनका नाम शहजादी शेख अम्हारा है। ये जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही तेजतर्राट और सख्त भी हैं। शहज़ादी शेख अम्हारा स्लामिक रहन-सहन से अलग पाश्चात्य जीवन शैली के लिए भी मशहूर है।

शहज़ादी शेख अम्हारा की तस्वीरें जितनी भी सोशल मीडिया पर हैं वे सभी बुर्के या हिजाब की बजाय आधुनिक ड्रेस में नज़र आती हैं। शहज़ादी के शानोशौकत भी ऐसे हैं जिसकी हमेशा चर्चा होती है। उन्हें हॉर्स राइडिंग और स्वीमिग का ज़बरदस्त शौक है। इसी शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने दुनिया के सबसे अच्छी नस्ल के घोड़ों की फौज पाल रखी है। उनके अस्तबल में सबसे कीमती घोड़े की कीमत 3.5 करोड़ के आसपास बताई जाती है।

शहजादी शेख अम्हारा के स्मिंग के शौक को पूरा करने के लिए एक बड़ा स्विमिंग पूल बनाया गया है। इस स्वीमिंग पूल में दुनिया के सबसे कीमती सामान लगाए गए हैं। शहज़ादी शादीसुदा हैं उनके पति एक बहुत बड़े बिजनेस मैन हैं। शहज़ादी का महल जैसा घर देख कर किसी का भी दिमाग चकरा सकता है। उनके महल में जो बाथरूम है उसमें सोने और हीरे जड़े बाथटब और शावर लगाए गए हैं। इनके घर की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 600 करोड़ से भी ज्यादा है। शहज़ादी शेख अम्हारा 11 भाई-बहनों में से एक हैं, उनकी पूरी पढ़ाई विदेशों में हुई है। और अपने पिता यानी शेख राशिद की सबसे चहेती बेटी हैं। जानकार बताते हैं शहज़ादी शेख अम्हारा की नेट वर्थ 1 बिलियन डॉलर के आसपास है। ये रकम भारतीय मुद्रा में 82,11,55,00,000 रुपये होंगे।