सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है। यदि आप जानवरों से लगाव रखते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आपको बता दें की राजस्थान में ‘आरएसएमएसएसबी एनिमल अटेंडेंट भर्ती” की शुरुआत हो चुकी है और राज्य सरकार ने अप्लाई करने का लिंक भी खोल दिया है। राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड की इस भर्ती में आप अप्लाई कर सरकारी नौकरी पाने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। अतः जल्दी ही आप इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कर दें तथा अपनी योग्यता अनुसार पद पर अप्लाई कर दें।

भर्ती की ख़ास डेट्स

आपको बता दें की इस भर्ती की लास्ट डेट पहले 11 नवंबर 2023 थी। लेकिन अब आयोग ने इसका एप्लिकेशन लिंक खोल कर इसकी लास्ट डेट को 17 फरवरी 2024 कर दिया है। अतः यदि आप अफ्ले इसके लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे तो अब कर सकते हैं तथा सरकारी नौकरी पा सकते हैं। आपको जानकारी दे दें की आयोग इस भर्ती अभियान के तहत 5934 पदों पर भर्ती कर रहा है। जिसमें आप अब अप्लाई कर सकते हैं।

यह है आवश्यक योग्यता

आप यदि इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से सेकेंडरी या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है। इसके अलावा आपको राजस्थानी संस्कृति तथा देवनागरी सिक्रप्ट में लिखी हिंदी की वर्किंग नॉलेज होना भी जरुरी है। आपको यह भी बता दें की इस भर्ती में 18 से 40 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं।

इतना लगेगा शुल्क

यदि आप राजस्थान की एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होता है। जब की आरक्षित श्रेणी के लिए यह शुल्क मात्र 400 रुपये है।

इस प्रकार से करें आवेदन

आपको इस बात पर ध्यान देना होगा की इस भर्ती के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही किये जाएंगे। इसके लिए आप आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं।