नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। मध्यप्रदेश नगर पालिका के द्वारा राज्य के विभिन्न नगरपालिका के लिए नगर निगम भर्ती के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाने वाला है। जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक है वे लोग मध्यप्रदेश नगर पालिका की वेबसाइट https://www.mpenagarpalika.gov.in/ पर नजर बनाकर रखे। इसकी तारीख जनवरी के पहले सप्ताह तक जारी की जा सकती है। एमपी नगर निगम भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से नगर पालिका की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। जारी की गई नोॉिफिकेशन के तहत कम्प्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, वाहन चालक, इलेक्टशियन, स्वछता सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी हैं।

नगर निगम भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता

मध्य प्रदेश नगर निगम भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक होते हैं उनकी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। नगर पालिका के विशिष्ट पदों पर कार्यरत होने के लिए स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उम्मीदवार के पास 3 वर्ष का डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

नगर निगम भर्ती के लिए आयु सीमा

नगर निगम भर्ती के लिए उम्मीदवार आयु सीमा न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 64 वर्ष के मध्य होना आवश्यक होता है।

नगर निगम भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

एमपी नगर निगम के लिए आवेदन करने हेतु ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर नगर निगम भर्ती ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प को चुने।

अब आपके सामने नगर निगम भर्ती का आवेदन पत्र प्रस्तुत होगा।

आवेदन पत्र में मांगी गई महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना होगा एवं आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।

निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।