दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ भोजपुरी इंडस्टी के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उनके वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। जब कभी भी उनका कोई गाना सोशल मीडिया पर रिलीज होता है तो वह तुरंत वायरल हो जाता है।
सही बात यह है कि निरहुआ ने अपने अभिनय से लोगों के दिल में अपनी बड़ी जगह बनाई है। निरहुआ भोजपुरी फिल्मों के बड़े स्टार मानें जाते हैं। इन्होने कई अभिनेत्रियों के साथ अभिनय किया है लेकिन आम्रपाली के साथ इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा निरहुआ की जोड़ी अंजना सिंह के साथ भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है।
“डल देहनी मार देब” गाना हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि इस समय निरहुआ तथा अंजना सिंह का “डल देहनी मार देब” गाना काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को काफी ज्यादा देखा जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे निरहुआ तथा अंजना सिंह बैडरूम में एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई पड़ रहें हैं। वीडियो में अंजना सिंह निरहुआ को मनाती हुई नजर आ रही है। इसके अगले सीन में जब अंजना सिंह किचेन में खाना बनाती नजर आती तो निरहुआ भी वहां आ जाते हैं। इसके बाद वहीं पर दोनों का जबरदस्त रोमांस स्टार्ट हो जाता है।
वीडियो में रोमांस का तड़का
इस वीडियो में जबरदस्त रोमांस का तड़का लगाया है। इसी कारण इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहें हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजना सिंह बार बार निरहुआ को खुद से लग कर रही है लेकिन निरहुआ मन ही नहीं रहें हैं और वे बार बार अंजना सिंह को अपनी बाहों में कसते नजर आ रहें हैं।
अंजना सिंह ने पिंक कलर की नाइटी को पहना हुआ है। जिसमें वे बेहद हॉट नजर आ रहीं हैं। आपको बता दें कि इस गाने को फिल्म ‘हथकड़ी’ से लिया गया है। इस गाने को निरहुआ, इंदु सोनाली, खेसारी लाल यादव, कल्पना ने मिलकर आवाज दी है। Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर इसको शेयर किया गया है।

