Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaखेतो में नीलगाय के आतंक से हैं परेशान, इन असान टिप्स से...

खेतो में नीलगाय के आतंक से हैं परेशान, इन असान टिप्स से पाए छुटकारा

नई दिल्ली। खेतों में फसल लगते ही जंगली जानवरो को आंतक कहर ढाने लगता है। फिर बात जंगली सुअर की हो या फिर दूसरे जगंली जानवरों की, इनके घुसने से फसलों को काफी नुकसान होता है। जिनके खेत जंगल से लगे रहते है। वहां पर कभी कभी जगंली जानवरों में नीलगाय भी भटक कर खेतों में आ जाती हैं।  नीलगाय के बारे में कहा जाएं तो यह देश के हर राज्यों में पाई जाती हैं।

- Advertisement -

नीलगायों के आंतक से किसान काफी परेशान रहते है। किसान की पूरी मेहनत को एक बार में यह सफाचट कर जाती है। क्योंकि नीलगाय खेतों में लगी फसलों को चरने से कहीं ज्यादा फसलों को रौंद देती हैं। इससे किसानों की लागत और कड़ी मेहनत से तैयार फसल बर्बाद हो जाती है। इनके आतंक से बचने के लिए किसान अपने खेतों में हर तरह के उपाय भी करते हैं।यदि आप भी इन जगंली जानवरों से परेशान है तो हम पको बता रहे है कुछ देसी जुगाड़ जिससे मात्र 30 रुपये के देसी जुगाड़ से खेतों से नीलगाय को भगा सकते हैं।

नीलगाय को भगाने का बेहतरीन उपाय

अगर आप भी नीलगाय के आतंक से परेशान हैं तो उनको भगाने का सबसे असान तरीका है कि आप बाजार से एक छोटी टॉर्च खरीद कर ले आएं। इस टॉर्च को  लगभग सात से आठ फीट के डंडा पर लगाकर टांग दें। फिर डंडे में रस्सी लटका कर उसे बांध दें। रात होते ही आप अपने टॉर्च को जला दें. ऐसा करने से आपके खेतों में नीलगाय नहीं आएगी।

- Advertisement -

नीलगाय के आतंक से बचने के टिप्स

नीलगाय के आतंक से बचने के लिए आप और भी कई टिप्स अपना सकते हैं। जैसे  आप अपनी फसलों पर चार किलो मट्ठे में छिला हुआ प्याज, बालू के साथ मिलाकर अपनी फसलों पर छिड़काव कर दें। सकी तीखी गंध से नीलगाय आपके खेतों के आसपास तक नही फटकेगीं।

इसके अलावा लहसुन से बने पेस्ट को भी आप खेतों में छिड़क सकते हैं. लहसुन के गंध से भी नीलगाय खेतों में नहीं आती है. साथ ही आप अपने खेतों के मेंड़ पर करौंदा, तुलसी, मेथा या फिर लेमन ग्रास का पौधा लगाने से कोई भी जानवर नही घुसेगें।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular