Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaदूल्हे के डांस से नाराज दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बिना...

दूल्हे के डांस से नाराज दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन लिए ही लौटी बारात

हमारे देश में लोग शादी में करोड़ों रूपए खर्च कर देते हैं और नाचते गाते अपनी खुशी का इजहार करते हैं। लेकिन क्या आपने ऐसा कभी सुना है कि शादी में झूमकर नाचने से शादी ही टूट जाती है । तो आज हम आपको एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। यूपी के मैनपुरी में एक बारात में दूल्हे को उसकी खुद की शादी में डांस करना महंगा पड़ गया। उसके डांस करने से दुल्हन इतनी नाराज हुई कि उसने शादी करने से मना कर दिया।

- Advertisement -

दूल्हे के परिवार वालों ने उसको बहुत समझाया लेकिन किसी की भी नहीं मानी। और लड़की ने गुस्से में शादी से इनकार कर दिया। इस टूटी हुई शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी। दरअसल, दूल्हे ने शराब पी हुई थी और उसी के नशे में उसने डीजे पर खूब डांस किया था। शादी में उसकी हरकत और डांस करन देख दुल्हन भड़क उठी, और कार्यक्रम के बीच में ही उसने शादी से इनकार कर दिया ।

इस शादी के कार्यक्रम में शराब सिर्फ दूल्हे ने नहीं पी थी, बल्कि उसके पिता ने भी खूब शराब पी रखी थी। जैसे ही दुल्हन को इस बात का पता चला तो उसने सीधे शादी से मना कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से पंचायत का दौर रहा, लेकिन लड़की ने शादी से साफ इनकार कर दिया। आखिरी में बारात को दुल्हन के बिना ही लौटना पड़ा। आपको बता दें कि ये पूरा मामला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र का है । जहां पर 7 दिसंबर को बारात ब्रजेश कुमार के घर आई थी। लड़की पक्ष ने बारातियों की पूरे सम्मान के साथ खूब आवभगत की थी।

- Advertisement -

शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी थीं, लड़का और लड़की जयमाल के लिए स्टेज पर भी आ गए थे। लेकिन उसके पहले ही लड़के के दोस्त उसे लेकर डीजे पर पहुंच गया। जहां पर लड़के ने जमकर डांस किया। जब दुल्हन ने उसे मदहोशी में डीजे पर डांस करते देखा तो उसको बहुत गुस्सा आया और उसने शादी करने से मना कर दिया। जब दूल्हे की जांच की गई तो पता चला की दूल्हे के साथ उसके पिता और अन्य बारातियों ने भी शराब पी रखी थी। जिससे दुल्हन को काफी गुस्सा आया और उसने शादी नहीं करने का निर्णय लिया।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular