नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल का उपयोग आधे से ज्यादा अबादी कर रही है। जिसमें अब गूगल नें अपने यूजर्स को पेय करने की सुविधा भी दे रखी है। लेकिन अब अपने यूजर्स को अपनी और आकर्षित करने के लिए ने गूगल इंडिया ने स्मॉल बिजनेस करने वालों की मदद के लिए गूगल पे ऐप पर लोन की सुविधा भी मुहैया कर रही है। इसके द्वारा छोटे व्यापारी 15 हजार रुपये तक का लोन ले सकते हैं।

इसके लिए आपको बिना किसी डेक्युमेंट के ऑनलाइन काम होगा। आपको किसी भी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होगें। कंपनी ने इन छोटे लोन्स को सैशे लोन नाम दिया है। यूजर्स को इस लोन का लाभ गूगल पे के द्वारा मिलता है।

छोटे व्यापारियों लिए लोन

गूगल पे के द्वारादिया जाने वाला लोन स्मॉल बिजनेस करने वालों को ही मिलेगा। इसके लिए गूगल पे ने डीएमआई फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की है। गूगल पे ने ईपेलेटर के साथ में पार्टनरशिप करते हुए व्यापारियों के लिए एक क्रेडिट लाइन एनेबल करने की सहुलियत दी है। इसका उपयोग करते हुए व्यापारी सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेंट के पास में सामान पर्चेज कर सकते हैं।

कंपनी गूगल पे के डेटा का उपयोग करके लोगों को लोन दे रही है। इसके लिए गूगल पे बैंक और NBFC के साथ में टाई अप किया है। देश में लोन सेक्टर काफी तेजी से बढ़ रहा है। बहराल गूगल इस सेगमेंट में जबरदस्त एंट्री करने जा रहा है।

जानें क्या है सैशे लोन

सैशे लोन एक प्रकार का स्मॉल लोन हैं। जो छोटे व्यापारियों की मदद के लिए है।  ये लोन 10 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का होता है। इसका टेन्योर 7 दिनों से लेकर 12 महीने का होता है। इस लोन का फायदा उठाने के लिए आपको ऐप डाउनलोड करना होगा, या फिर आप ऑनलाइन भी एप्लीकेशन कर सकते हैं। कुल मिलाकर इसमें दूसरे लोन की तरह ज्यादा प्रोसेसिंग करने की आवश्यकता नहीं होती है। गूगल ने इस लोन सुविधा को 2 शहरों में शुरु किया है। ये लोन वहीं लोग ले सकते हैं जिनकी इनकम 30,000 रुपये तक है।

गूगल लोन कैसे करें आवेदन

गूगल पे के द्वारा लोन का फायदा उटाने के लिए आपको सबसे पहले गूगल पे फॉर बिजनेस ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद लोन वाले सेक्शन में जाकर ऑफर पर टैब करें। यहां पर आपको जितना लोन चाहिए उसको सेलेक्ट करके गेट स्टार्ट पर क्लिक करना होगा।

वहीं क्लिक करने ही आप लेंडिंग पार्टनर की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। इसके बाद गूगल खाते में लॉगिन करें। वहां पर अपनी पर्सनल डीटेल्स भी देनी होगी। इसके साथ में लोन की रकम तय करनी होगी और ये बताना होगा कि कितने समय के लिए लोन चाहिए।

इसके बाद आपको अपने फाइनल लोन ऑफर को भरना होगा। लोन एग्रीमेंट को ईसाइन करने के बाद केवाईसी दस्तावेजों जमा करने होंगे जिसमें आपका वेरिफिकेशन होगा।

इसके बाद ईएमआई का पेमेंट करने के लिए आपको सेटअप ईमेडेट या सेटअप नच पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लोन के एप्लीकेश को सबमिट करना होगा जिसके बाद लोन आपको मिल जाएगा। अब आप माइलोन वाले सेक्शन में जाकर लोन को ट्रैक कर सकते हैं।