Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaबेहद सस्ते दामों में लांच हुआ Jio Phone, ले सकेंगे WhatsApp और...

बेहद सस्ते दामों में लांच हुआ Jio Phone, ले सकेंगे WhatsApp और YouTube का आनंद

आज हम बात करेंगे Reliance Jio के नए फोन के बारे में। इसका नाम JioPhone Prima 4G है। इस फोन को कंपनी ने भारत कर दिया है। जानकारी दे दें कि कंपनी ने इस हैंडसेट को इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2023 के दौरान शोकेस किया था।

- Advertisement -

अब इस फोन को jioMart की वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। यह एक फीचर फोन है और इसमें आपको प्रीमियम डिजाइन दिया गया है। इस मोबाइल से आप सोशल साइट्स का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। आइये अब आपको इस फोन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

JioPhone Prima 4G के फीचर्स

JioPhone Prima 4G में आपको 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया जाता है। यह 320×240 रेजोल्यूशन पिक्सल में आपको मिलता है। इसमें TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसके रियर पैनल में दो सर्किल दिए गए हैं जिनमें आपको जिओ लोगो दिखाई देता है।

- Advertisement -

इसमें आप 128GB का माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं। जिओ का यह फोन KaiOS पर रन करता है। यह एक सिंगल सिम हैंडसेट है। इसमें आपको ARM Cortex A53 प्रोसेसर दिया गया है। Bluetooth version 5.0 वर्जन इसमें आपको दिया गया है।

23 भाषाओं को करेगा सपोर्ट

आपको बता दें कि JioPhone Prima 4G 23 भाषाओं को सपोर्ट करेगा। इसमें आपको 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा। 1800mAh की दमदार
बैटरी का प्रयोग इसमें किया गया है। इसमें आपको 0.3MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

JioPhone Prima 4G की कीमत

कंपनी ने इस फोन को Jiomart ईकॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस फीचर हैंडसेट में आप कई सोशल साइट्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें आपको WhatsApp और YouTube जैसे एप्स दिए जाएंगे। इस हैंडसेट को आप मात्र 2599 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस हैंडसेट को ब्लू तथा येलो कलर ऑप्शन में लांच किया है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular