Wednesday, December 31, 2025
HomeMiscellaneous india30 मिनट में चार्ज होकर 408Km की रेंज देती है यह इलेक्ट्रिक...

30 मिनट में चार्ज होकर 408Km की रेंज देती है यह इलेक्ट्रिक कार, जान लें डिटेल्स

आपको बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती चली जा रही है। इसी कारण अब बाजार में कई नई इलेक्ट्रिक कारें एंट्री करने वाली हैं। इसी क्रम में आज हम आपको Cherry Little Ant कार के बारे में बता रहें हैं, जो की एक इलेक्ट्रिक कार है।

- Advertisement -

इस कार को चीन में 2023 में लांच किया गया है। इस कार को बॉक्सी डिजाइन में बनाया गया है जो की शहरों की सड़कों के लिए अनुकूल है। इस कार में आपको 14 इंच के अलॉय व्हील और एक सनरूफ भी दी हुई है।

Cherry Little Ant कार का माइलेज

आपको जानकर हैरानी होगी की यह छोटी सी कार 408 किमी की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी ने इस कार में 35kWh की बैटरी लगाईं हुई है। इसके अलावा इसमें 41 हॉर्सपावर की इलेक्ट्रिक मोटर भी दी हुई है। जो की इस कार को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड प्रदान करती है।

- Advertisement -

Cherry Little Ant कार के फीचर्स

इसमें आपको काफी आधुनिक फीचर्स दिए जाते हैं। जिनके अंतर्गत आपको इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गाय है। इसमें इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है। इसके अलावा एक 360 डिग्री घूमने वाला कैमरा और एक पैनोरैमिक सनरूफ भी दी गई है। एडजस्टेबल ड्राइवर सीट की सुविधा भी इसमें दी गई है।

Cherry Little Ant की कीमत

इसकी कीमत 77,000 युआन यानी करीब 8.92 लाख रुपये है। यदि यह भारत में लांच होती है तो इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये होगी।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular