नई दिल्ली। पानी में हमने तरह तरह के रंग की मछलियां देखी है। जो काफी घातक और जहरीली होती है तो कुछ समान्य सी होती है। लेकिन सभी मछली का जीवन पानी ही होता है। जिसको बाहर निकालने पर कुछ ही क्षण में मर जाती है। लेकिन आज हम पको ऐसी मछली के बारे में बता रहे है जो पानी नें तैरने के साथ हवा में उड़ते हुए भी नजर आती है। जिसका एक वीडियो सोशळ मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें मछली हवा में उड़ते नजर आ रही हैं।

हवा में उड़ने वाली इस अद्भुत मछली का नाम फ्लाइंग फिश हैं। जो हवा में उड़ती तो उड़ती है लेकिन पंख फड़फड़ाती नहीं है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि ये फ्लाइंग कॉड नाम की यह मछली 650 फीट तक आसमान में उड़ने की क्षमता रखती है। यह मछली शिकारी से बचने के लिए इन्ही पंखों की मदद से तेजी से तैरकर अपने आप को सुरक्षित कर लेती हैं। तो चलिए जानते है इस मछली के बारे में..

हवा में उड़ सकती है ये मछली

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह मछली हवा में उड़ने के लिए जानी जाती हैं। इस मछली रंग ब्लू, ब्लैक, सफेद और सिल्वर रंग का होता है। जो सर्वाहारी मछली होती है, इसकी दुनियाभर में 40 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं।इस मछली की लंबाई 15 सेंटीमीटर से लेकर 51 सेंटीमीटर तक होती है। यह मछली 3 फीट प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी में तैरती है और हवा में उड़ने से पहले यह मछली एक सेकेंड में 70 बार अपनी पूंछ को फड़फड़ाती है।

कहां पायी जाती ये मछली

फ्लाइंग कॉड नाम की यह मछलियां अमेरिका के पेसिफिक और अटलांटिक महासागर में ज्यादा पाई जाती हैं। इसके अलावा इन मछलियों को अटलांटिक और इंडियन ओशन में भी पाया जाता है। यह मछलियां समुद्र की ऊपरी सतह से लेकर 200 मीटर की गहराई तक में पाई जाती हैं। सबसे खास बात यह है कि ये मछली कैरिबियाई देश ‘बारबाडोस’ का राष्ट्रीय चिंह है। इस खास मछली के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता हैं।