घटना राजस्थान के जयपुर से सामने आई है। असल में यहां के आदर्श नगर थाने में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी पोती की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस दो दिन तक लड़की को तलाश करती रही लेकिन जब लड़की का पता नहीं लग सका तो बुजुर्ग व्यक्ति फिर से थाने में पहुचें।

जिसके बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच को शुरू किया। पुलिस ने कई तथ्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को पता लगा की हरियाणा का एक युवक भी गायब है। पुलिस अधिकारी ने बताया है की मूल रूप से अलवर निवासी बुजुर्ग व्यक्ति बजाज नगर में किराए पर कमरा लेकर अपनी पोती के साथ रह रहे थे। उनकी पोती जयपुर में पढ़ाई कर रही थी।

कॉलेज में शुरू हुआ रिलेशनशिप

जयपुर में पढ़ाई के दौरान ही लड़की का संपर्क विजय गुर्जर नामक व्यक्ति से हो गया था। जो की हरियाणा का निवासी है। पता लगा है की उस दौरान विजय कई बार जयपुर भी लड़की से मिलने आया था। इसके बाद दोनों की बराबर फोन पर बातें होती रहीं हालांकि इस बारे में जब बुजुर्ग व्यक्ति को पता लगा तो उन्होंने पोती को समझाया की वह सही रास्ते पर आ जाए। लड़की ने भी अपने दादा को भरोसा दिया जिसे अंततः उसने तोड़ दिया।

परीक्षा हॉल में जाने से पहले ही हुई गायब

बता दें की लड़की जयपुर के एक निजी कॉलेज में परीक्षा देने के लिए आई थी। दादा कॉलेज बाहर पोती का इंतजार कर रहें थे। जब 3 घंटे का समय बीत गया तथा सभी बच्चे चले गए तब आखिरकार बुजुर्ग व्यक्ति कॉलेज के अंदर गए तथा अपनी पोती के संबंध में जानकारी की। उस समय उन्हें बताया गया की उनकी पोती परीक्षा में शामिल ही नहीं हुई है।

इसके बाद में बुजुर्ग व्यक्ति ने अलवर के परिजनों को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद अलवर से भी कई लोग जयपुर आ गए। इसके बाद में ये सभी लोग आदर्श नगर पुलिस स्टेशन गए और मिसिंग कंप्लेन दर्ज करायी। अब पुलिस इस मामले की खोजबीन में जुटी हुई है तथा हरियाणा के विजय गुर्जर नामक युवक की भी तलाश की जा रही है।