आपने कई ऐसे मार्केट के बारे में सुना ही होगा जहां पुरानी वस्तुएं बेचीं जाती है। इसी प्रकार किसी मार्केट में सब्जी तो कहीं चोरी का सामान बेचा जाता है। इस प्रकार की मार्केट में आपको काफी सस्ते दामों में अपनी मनपसंद चीजें मिल जाती हैं। लेकिन क्या आपने किसी ऐसी मार्केट में सुना है जहां पर दुल्हनें बिकती हैं।

आज हम आपको एक ऐसी ही मार्केट के बारे में यहां बता रहें हैं। यह मार्केट बुल्गारिया में लगता है। इस बाजार में दुल्हनें खरीदी और बेचीं जाती हैं। आमतौर पर इंसानों की खरीद फरोख्त गैर क़ानूनी होती हैं लेकिन बुल्गारिया के इस बाजार में खुलेआम ऐसा किया जाता है।

लड़की के मां-बाप ही बेचते हैं अपनी बेटी

आपको बता दें कि बुल्गारिया में लड़की को उसके मां-बाप ही बाजार में बेचते हैं। आप यहां पर लड़की के माता पिता से मिलकर उनकी लड़की को खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि खरीदी हुई इस लड़की को बाकायदा पत्नी का दर्जा दिया जाता है। यहां की सरकार ही इस मंडी को लगाने की इजाजत देती है। जिस लड़की की पहली बार शादी होती है उसकी कीमत अन्य लड़कियों से अधिक होती है। इस प्रकार से अलग अलग लड़कियों की कीमत भी भिन्न भिन्न होती है।

इस समुदाय के लोग ही बेच सकते हैं लड़कियां

इस बाजार में विधवा या तलाकशुदा लड़की की कीमत काफी कम होती है। इस बाजार का एक नियम है कि यहां पर सिर्फ कलाइददझी समुदाय के लोग ही अपनी बेटी को बेच सकते हैं। इसके साथ ही लड़की बेचने वाले परिवार का गरीब होना भी आवश्यक है। अमीर लोग इस बाजार में अपनी बेटियां नहीं बेच सकते हैं। जो भी व्यक्ति यहां से लड़की को खरीद कर ले जाता है उसको उस लड़की को पत्नी का दर्जा देना अनिवार्य होता है।