सर्दी हो या गर्मी, छुट्टियां मनाना हो या कोई फेस्टिवल सेलीब्रेट करना हो लोग पहाड़ों की तरफ भागते हैं, वहां पर हमेशा टूरिस्टों का तांता लगा रहता है। गर्मी के समय में पहाड़ों में झरने का लुत्फ उठाने के लिए लोग अक्सर आते हैं। आपने सोशल मीडिया में कई बार ऐसी रील देखी होंगी, जिसमें लोग मस्ती में झरने के नीचे खूब नहाते नजर आते हैं।

लेकिन कई बार लोगों को ये मस्ती भारी पड़ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। आपने इसमें देखा होगा कि कई लोग एक साथ झरने के नीचे नहा रहे होते है और ऐसे में उनको पता भी नहीं चलता कि अगले ही पल उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसकने वाली है।

pic.twitter.com/BYCAwUCzMe

— 1000 WAYS TO DIE (@1000waystod1e) December 18, 2023

 

झरने में मस्ती पड़ी भारी

इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह पहाड़ के नीचे के झरने में कुछ लोग नहा रहे हैं। वे लोग सबकुछ भूलकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो  में झरने के नीचे एक महिला के साथ चार लोग झरने को एंजाय करते नजर आ रहे हैं। तभी अचानक से पहाड़ के ऊपर से एक चट्टान भरभराते हुए गिरती है। ऐसा लगता है कि जैसे चट्टान की मिट्टी एक शख्स के ऊपर गिर गई है, चट्टान के गिरने से लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं।

इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कहां और किस जगह का है। इस वीडियो को @1000waystod1e नाम के एक्स हैंडल ने शेयर किया था, जिस पर कुछ सेकेंड के बाद ही वीडियो में खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़का झरने में नहाने के दौरान फिसल कर गिर जाता है लेकिन उसकी बहन उसको बचा लेती