Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaफलोदी सट्टा पहुंची मीडिया, सटोरियों ने बताया अंदर का चौकाने वाला सच

फलोदी सट्टा पहुंची मीडिया, सटोरियों ने बताया अंदर का चौकाने वाला सच

फलोदी सट्टा बाजार अपने सही आकलन के लिए देशभर में मशहूर है। वर्तमान में राजस्थान विधान सभा चुनावों की सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। चुनाव् प्रचार अब ख़त्म हो चुका है और अब 25 नवंबर से चुनावों का पहचा चरण शुरू हो जाएगा। इसी दौरान मीडिया की एंट्री फलोदी सट्टा बाजार में हुई है। जिसके बाद अपने मुंह को ढककर वहां के एक सटोरिये ने मीडिया से बातचीत की और इस बात में उसने अंदर के सभी राज खोल दिए।

- Advertisement -

ऐसे तय किया जाता है रेट

फलोदी सट्टा बाजार के एक सटोरिये ने कैमरे पर कहा कि कई बार अलग अलग पार्टियों के नेता लोग भी हमें फुंकारके पूछते हैं कि हमारे क्षेत्र के क्या हालात हैं। हम भी विधान सभा के निवासी लोगों से तथा जातीय समीकरण निकाल कर अपना अनुमान लगाते हैं। नेताओं की एंटी इंकमबेंसी को भी हम देखते हैं। इसके बाद जो परिणाम सामने आते हैं उन्ही के आधार पर हम बाजार में भाव चलाते हैं। यह सारा मामला दो लोगों के बीच शर्त का है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपने अपने दावे करते हैं और उसी के आधार पर मार्केट में रेट तय किया जाता है।

- Advertisement -

पोलिंग के बाद सीटों में होगा फेरबदल

मीडिया से सटोरिये ने बातचीत के दौरान कहा कि अब 25 नवंबर से वोटिंग शुरू हो जायेगी। कहां पर वोटिंग ज्यादा हुई, कहां पर कम हुई। किस जाति का कितना प्रतिशत पोलिंग हुआ। इसके आधार पर सीटों में फेरबदल होगा। वोटिंग के बाद में एक बार फिर से जो आकड़े सामने आएंगे उसके हिसाब से सट्टा बाजार का आकलन बदलेगा।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular