राजस्थान चुनाव ख़त्म होते ही अब लोगों की निगाहें परिणाम पर आ चुकी हैं। जनता की निगाहें अब फलोदी सट्टा बाजार के परिणाम पर भी हैं। फलोदी बाजार का अनुमान हमेशा सही निकलता है। बता दें कि कर्नाटक, गुजरात और हिमाचल के चुनाव में भी फलोदी बाजार का परिणाम सटीक बैठा था। लेकिन अब यह बाजार बंद होने जा रहा है। इस बात का खुलासा खुद इसके ही सटोरियों ने किया है। एक सटोरी ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि “यहां बहार का बाजार है। यहां के रोम रोम में सट्टा है। शेयर बाजार में भी पहले फलोदी के दलाल होते थे। लेकिन अब यह बंद होने जा रहा है हम चाहते हैं कि अब यहां से IAS-IPS निकलें।”

कितना पूराना है यह सट्टा बाजार

ख़ास बात यह है कि फलोदी का सट्टा बाजार हो या बीकानेर का, यहां के सटोरिये खेल, राजनीति तथा बारिश जैसी चीजों की गतिविधियों पर बारीकी से अनुमान लगाते हैं और इन चीजों का ध्यान रखते हैं। माना जाता है कि फलोदी बाजार का अनुमान बिलकुल सही होता है। इसी कारण लोग यहां पर सट्टा लगाते हैं। यही कारण है कि फलोदी का सट्टा बाजार देश ही नहीं दुनिया में अपना अलग ही स्थान रखता है। लेकिन अब यह बाजार 10 साल के लिए बंद होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस क्षेत्र में IAS-IPS नहीं हैं। इस क्षेत्र से अब IAS-IPS निकालेंगे। एक सटोरिये ने बताया है कि यहां पहले क्रिकेट पर भी सट्टा लगता था जो की अब कम हो गया है।

इस बार किसको मिलेगा बहुमत

सट्टा बाजार के अनुमान की मानें तो कांग्रेस को इस बार 60 से 65 सीटें मिल रहीं हैं। फिलहाल बीजेपी का भाव 20 पैसा तो कांग्रेस का भाव 4 से 5 रुपये तक चल रहा है। बता दें की जीतने वाली पार्टी पर भाव कम तथा जीतने वाली पार्टी का भाव ज्यादा होता है। वहीं एक सटोरिये का कहना है कि इस बार जोड़ तोड़ वाली सरकार राजस्थान में बनेगी। बीजेपी ने यदि राजे को सीएम के रूप में प्रेजेंट नहीं किया तो वे कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाएंगी।