Tuesday, December 30, 2025
HomeSportsऋषभ पंत भी IPL ऑक्शन में होंगे शामिल, जानें किस टीम के...

ऋषभ पंत भी IPL ऑक्शन में होंगे शामिल, जानें किस टीम के बनेगे कप्तान, जान लें नया अपडेट

आईपीएल के 17वें सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। आपको बता दें कि 19 दिसंबर को बंगलौर में ऑक्शन शुरू होने जा रहा है। इसमें कई खिलाड़ियों पर आप धनवर्षा होती देख सकते हैं। जानकारी में आया है कि इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

- Advertisement -

इसमें ऋषभ पंत को लेकर कई कयास लगाए जा रहें हैं। माना जा रहा है चोट लगने पर क्रिकेट से दूरी बनाये रखने वाले ऋषभ पंत इस ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है लेकिन मीडिया ख़बरों में इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स में होंगे बदलाव

19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसमें ऋषभ पंत मौजूद होंगे लेकिन उन पर कोई बोली नहीं लगाएगा। वे दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी टेबल पर बैठे रहेंगे। अतः कयास लगाए जा रहें हैं कि इनकी मर्जी से ही दिल्ली कैपिटल्स की अगली टीम का निर्धारण किया जाएगा। अभी टीम के पास नीलामी के लिए 9 स्लॉट बाकी हैं। इनमें से चार में दूसरे देश के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इस कार्य के लिए अभी टीम के पास में 28.95 करोड़ रुपये बकाया हैं। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान आखिर कौन होगा।

- Advertisement -

पंत रहेंगे टीम के कप्तान

आपको बता दें कि इस आईएपीएल सीजन में ऋषभ पंत की वापसी के खूब चर्चे चल रहें हैं। जानकारी मिली थी की इस सीजन में वे वापसी जरूर करेंगे लेकिन बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी के साथ रह सकते हैं। मीडिया की खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि वे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे लेकिन वे बतौर विकेटकीपर टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। अब यह देखना है कि इस ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी टेबल पर बैठकर वे कैसी टीम को तैयार करते हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular