Tuesday, December 30, 2025
HomeSportsIPL में की कप्तानी करते नजर आएंगे रोहित शर्मा, सामने आया...

IPL में की कप्तानी करते नजर आएंगे रोहित शर्मा, सामने आया बड़ा अपडेट

भारतीय क्रिकेट टीम वर्तमान में इंग्लैंड के साथ में टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेल रही है। यह आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले की आखरी श्रंखला है। इसके बाद में भारतीय खिलाड़ी सीधे आईपीएल खेलेंगे। यह टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होगा। वर्तमान में आईपीएल की तैयारियां जोरो पर हैं और प्रत्येक व्यक्ति की नजर इस पर टिकी हुई है।

- Advertisement -

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के उस फैसले पर की जा रही है, जिसमें रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया था। मुंबई इंडियंस ने अब रोहित शर्मा के स्थान पर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया हुआ था। लेकिन हार्दिक पांड्या काफी दिन से चोटिल हैं, जिसके कारण आईपीएल खेलने को लेकर अभी तलवार लटकी हुई है। ऐसी स्थिति में अब मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा यह देखने वाली बात है।

हार्दिक हैं चोटिल

आपको बता दें की आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में खेलते हुए हार्दिक बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। उनकी फिटनेस को देखते हुए टीम ने उन्हें बाहर करने का फैसला लिया था। वर्ल्ड कप के बाद से अब तक वे टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। अब उनके आईपीएल खेलने पर भी संकट के दादाल छाए हुए हैं। जानकारी दे दें की मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था।

- Advertisement -

इसके बाद उन्हें टीम का कप्तान बना दिया गया था। इससे पहले वे गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी कर चुके हैं। गुजरात टाइटंस ने उनके नेतृत्व में एक खिताब भी जीता था। अब चूंकि हार्दिक चोटिल हैं अतः सवाल उठता है की अब टीम के किस खिलाड़ी को नेतृत्व की डोर दी जायेगी।

क्या रोहित बनेंगे कप्तान

वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की नजरें अब आईपीएल पर टिकी हुई हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम से भले ही हटा दिया गया हो लेकिन हार्दिक की गैर मौजूदगी में उन पर डाव लगाया जा सकता है। हालांकि क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है की रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस की कप्तानी करना शायद ही पसंद करेंगे, ऐसे में टीम सूर्य कुमार यादव को कप्तान बना सकती है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular