Tuesday, December 30, 2025
HomeSportsWorld Cup 2023: विराट बने 50 वनडे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज,...

World Cup 2023: विराट बने 50 वनडे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज, तोडा सचिन का रिकॉर्ड

आपको बता दें की विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के महारिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कोहली अब शतकों का अर्ध शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में 117 रन की लंबी पारी को खेला है। आपको बता दें की कोहली ने 291 मैच की 279वीं पारी में 50वां शतक लगाया है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें 452 पारियां खेलनी पड़ी।

- Advertisement -

विराट ने हालही में अपने 35वे जन्मदिन पर शतक लगाकर सचिन के रिकार्ड की बराबरी कर ली थी। आपको बता दें कि विराट को 50वां शतक लगाने में सिर्फ 10 दिन लगे लेकिन सचिन को 48 से 49 के आकड़े तक पहुंचने में 365 दिन लग गए थे।

विराट ने लगाई रिकॉर्ड्स की लाइन

श्रेयस अय्यर के साथ विराट ने 128 बॉल पर 163 रन की सांझेदारी की। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। वह विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यहां विराट ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा। आपको बता दें कि सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाये थे। वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में अब सचिन के नाम बेस्ट स्कोर हो चुका है। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर वर्ल्ड कप 2011 में श्रीलंका के खिलाफ आया था। जब उन्होंने 43 बॉल पर 35 रन बनाये थे।

- Advertisement -

लंबे समय बाद एक्टिव हुए विराट

देखा जाए तो विराट चंद दिन पहले शतकों के सूखे से गुजर रहे थे। 1021 दिन तक उनके बल्ले से कोई इंटरनेशनल शतक नहीं निकल पाया था। वह रन तो बना रहे थे, शतक के करीब भी जा रहें थे लेकिन डबल डिजिट को तिहरे अंको में नहीं बदल पा रहें थे। अब विराट एक ही विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह विश्व कप में तीसरा शतक लगा चुके हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular