भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amarapli Dubey) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। अमरपाली दुबे के नाम से उनका कोई भी पिक्चर या गाना सुपरहिट हो जाता है। सोशल मीडिया हो या उनके निजी जिंदगी उनके चाहने वालों की लंबी कतार लगी रहती है। उनका कोई भी पोस्ट इंटरनेट पर आते ही गर्दा मचा देता हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने फैंस के बीच फोटोस और वीडियोस को बराबर शेयर कर एंटरटेन करती रहती हैं। वही इन दिनों आम्रपाली दुबे का एक पोस्ट काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। आम्रपाली दुबे ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लांट करती नजर आ रही हैं। जिसे देख हर कोई शौक हो गया है।

वही हम आपको बता दें कि हम आम्रपाली दुबे का यह तस्वीर उनके निजी जिंदगी का नहीं बल्कि उनके आने वाले नए पिक्चर के कवर फोटो का है। जी हां आम्रपाली दुबे की ये फोटो जिसमें उन्होंने काले रंग का फ्रॉक सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही वह बहुत खुशी के साथ अपने बेबी बंप को फ्लांट कर रही हैं। यह उनके निजी जिंदगी नहीं बल्कि उनके अपकमिंग फिल्म “दाग एगो लांछन” का है। जिसमें वह मैन भूमिका निभाने वाली है। अभिनेत्री ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “मेरी आने वाली फिल्म “दागे गोल लांछन का एक लुक रिवील हैं। ट्रेलर भी जल्दी रिलीज किया जाएगा।

हम आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे की यह फिल्म रेनू विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। फिल्म के प्रड्यूसर निशांत उज्जवल और डायरेक्टर प्रियांशु सिंह है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ रितेश पांडे और विक्रांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म आम्रपाली दुबे की इस साल की सबसे बड़ी फल में से एक होगी।