टीवी के लोकप्रिय सीरियल “रामायण” को अपने देखा ही होगा। इस सीरियल में देवी सीता का अभिनय दीपिका चिखलिया ने किया था। दीपिका वर्तमान में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालही में उन्होंने नेटिजंस को अपनी एक वीडियो से हैरान कर दिया है। बता दें कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वे कैमरे के सामने कपड़े चेंज करती नजर आ रहीं हैं।

वीडियो हुआ वायरल

दीपिका चिखलिया का यह वीडियो बहुत ही जल्दी वायरल हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की वे सफ़ेद टी-शर्ट तथा ब्लू कलर का पाजामा पहने हुए हैं। इस तक दीपिका का लुक एकदम सीधा साधा ओर सादगी भरा रहता है लेकिन पालक झपकते ही सारा दृश्य बदल जाता है। इसके बाद दीपिका एकदम प्रिंटेड शर्ट और पजामा पहने हुए नजर आती हैं। दीपिका के इस ग्लैम अंदाज ने लोगों को दंग कर दिया है।

खूब ट्रोल हो रहीं हैं दीपिका

दीपिका चिखलिया को अपने इस लेटेस्ट वीडियो के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। असल में उन्होंने अपने सीता वाले रोल से लोगों के दिलों में एक आदर्श छवि बना ली है। अतः बड़ी संख्या में लोग उनका आदर आज भी उसी द्रष्टि के साथ करते हैं। अतः इस वीडियो के आने के बाद लोग उनको काफी ट्रोल कर रहें हैं। कई लोग उनके इस वीडियो को कमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा है कि “क्या आप राम जी के वर्थ डे में जा रहीं हैं।”