सर्दियों के मौसम में हर किसी को साग खाना बहुत अच्छा लगता हैं। इसलिए आज हम आपको मक्के की रोटी के साथ खाने वाली स्वादिष्ट साग की रेसिपी बताने वाले हैं। पंजाब साइड में साग काफी ज्यादा खाया जाता है। वहीं जहां साग हो और उसके साथ मक्के की रोटी मिल जाए तो इसका स्वाद दुगना हो जाता है। इसलिए आज हम आपको अपनी रेसिपी में मक्के की रोटी और साग की रेसिपी बताने वाले हैं। जिसको आप घर पर आसानी से बना कर खुद तैयार कर सकते हैं। तो बिना देर किए हमारे स्वादिष्ट रेसिपी को घर पर ऐसे करें फॉलो।

साग बनाने की जरूरी सामग्री

सरसों का पत्ता
बारीक कटी पालक
बारीक कटा प्याज
अदरक लहसुन बारीक कटा
बारीक कटी हरी मिर्च
जीरा
लाल मिर्च पाउडर
हींग
नमक
सत्तू
तेल

ऐसे बनाएं सरसों का साग

साग बनाने के लिए सबसे पहले सभी बारीक कटे साग को अच्छे से धोकर कुकर में डालकर सही से उबालें।

जब सब अच्छे से घुल जाए तब इसमें सत्तू डालकर अच्छे से मिला कर घोट लें।

जब साग अच्छे से सत्तू में मिक्स हो जाए तब इसमें हरी मिर्च, बारीक कटी अदरक लहसुन, को इसमें अच्छे से मिक्स करें।

अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर तेल गरम करें और उसमे हींग, जीरा, डालकर तड़का लें।

फिर इसमें प्याज डालकर हल्का तड़का लें और इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर अच्छे से भूने।

फिर अब इसमें साग को डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए भूने।

जब साग अच्छे से भून जाए तब इसको एक बर्तन में निकाले और रख दें।

अब इसमें राई और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगा लें।

अब आपका स्वादिष्ट साग बनकर तैयार हो चुका हैं।

मक्के की रोटी बनाने की सामग्री

कॉर्न फ्लोर
नमक
देसी घी

ऐसे बनाएं मक्के की रोटी

मक्के की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में कॉर्न फ्लावर ले जिसमें चुटकी भर नमक मिलाते हुए थोड़े-थोड़े पानी के मदद से अच्छे से आटे को सख्त गूथ लें।

आटे को अच्छे से मसलते हुए सॉफ्ट होने तक गूथ लें। जब आटा अच्छे से सॉफ्ट हो जाए तब इसकी लोई बनाकर अपने हाथों पर ही गोल-गोल रोटी का आकार देते हुए बना ले।

अब गैस पर तावा चढ़ाएं जब तवा गर्म हो जाए। तब इस पर रोटी को रखें और दोनों साइड से सुनहरा होने तक अच्छे से पकाएं।

जब रोटी दोनों साइड से अच्छे से पक जाए तब इस पर मक्खन डालकर सर्व करें।

बचे हुए ऑटो को भी इसी प्रकार बारी-बारी से सभी रोटियों को बनाकर मक्खन के साथ खाने को टेबल पर रख दे।