घटना बीते सोमवार की है। बेंगलुरु पुलिस ने बीते सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक का नाम मुलायम सिंह यादव है, जो मूलतः उत्तर प्रदेश का है। मुलायम सिंह पर आरोप है कि उसने अवैध रूप से भारत आई एक पाकिस्तानी लड़की की पहचान छुपाई है। 25 वर्षीय मुलायम सिंह गार्ड की नॉक्टि करता था। उसने 19 वर्षीय जीवनी को नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसाया था।

ऑनलाइन लूडो खेल आये थे संपर्क में

घटना मे सामने आया है कि कुछ ही माह पहले पाकिस्तानी युवती ऑनलाइन लूडो खेलते हुए मुलायम सिंह के संपर्क में आई थी। बाद में दोनों ने विवाह भी कर लिया था। जांच में पता लगा है कि इकरा नामक लड़की गेमिंग एप की मदद से मुलायम सिंह के संपर्क में आई थी। इसके बाद मुलायम सिंह ने लड़की को नेपाल में बुला लिया था। पुलिस के मुताबिक लड़की नेपाल सीमा को पार करके भारत में घुसी थी।

नाम बदल कर किया रवा यादव

इस घटना की जांच में यह भी पता लगा है कि मुलायम सिंह ने लड़की से विवाह कर लिया था तथा उसके बाद में लड़की का नाम बदल कर रवा यादव रख दिया था। इसके बाद में मुलायम सिंह ने लड़की के लिए आधार कार्ड का इंतजाम किया तथा उसके लिए भारतीय पासपोर्ट के लिए भी अप्लाई किया था। इकरा नामक यह पाकिस्तानी लड़की उस समय भारतीय एजेंसियों की निगाह में आई। जब वह पाकिस्तान में रह रहें अपने परिवार से मिलने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद कर्नाटक पुलिस ने इन दोनों के घर पर छापा मारा तथा इकरा को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसियों का कहना है कि आगे की जांच में यह पता किया जा रहा है कि लड़की किसी पाकिस्तानी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है।