Chanakya Niti:  आप सब महान आचार्य चाणक्य को तो जानते ही होंगे. इनकी नीतियां आज भी दुनिया भर में मशहूर है. लोग इनकी नीतियों के बारे में बहुत ज्यादा पढ़ते है.लोग इनकी नीतियों को ना सिर्फ पढ़ते हैं बल्कि अपने जीवन में अपनाना भी चाहते है. दरअसल इस चाणक्य नीति से मनुष्य अपने जीवन को सरल और सफल बनाने से जुड़ी कई सारी बातों को सीखता है. आपको जानकर हैरानी होगी की चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में जहां भविष्य को उज्‍जवल बनाने के तरीके बताए हैं, वहीं उन्होंने जीवन में दुष्ट लोगों से बचने के उपाय भी लिखें है.

जी हाँ आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में लगभग सभी चीज़ों के बारे में बात की है. धन, संपत्ति, पत्नी और तो और दोस्ती भी. ऐसे में आज हम बात करेंगे की हमे कैसे महिलाओं से बच कर रेहान चाहिए. और क्यों. ये विचार भी खुद समेत आचार्य चाणक्य के विचारों में से एक है. तो चलिए आपको इस बारे में बताते है.

इन महिलाओं पर न करें भरोसा

आपकी जानकारी के लिए बता दे आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के विषय में बहुत कुछ बोला है. जैसे की स्वभाव फितरत, सोच और वो किस समय कैसा बर्ताव करती हैं. इन्हीं बातों को ध्यान रखते हुए उन्होंने बताया है की हमे किस तरह की औरत पर विश्वास नहीं करना चाहिए.

आचार्य चाणक्य के अनुसाजो चाणक्य निति में लिखा है उस हिसाब से एक भ्रष्ट और बुरे चरित्र वाली महिलाकभी भी भरोसे के लायक नहीं होती है. वो हमेशा दूसरे पुरुषों के प्रति आकर्षित रहती है. दरअसल उन औरत के लिए उनका पति ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन होता है क्योंकि वही उसकी मंशा के बीच बाधा बनता है.

चाणक्य निति के हिसाब से किसी भी महिला की सुंदरता को देखकर उस पर भरोसा नहीं करना चाहिए. ऐसा करना बहुत ही खतरनाक हो सकता है. बाहरी सुंदरता से ज्यादा जरूरी है उसके अंदर के गुण .

यही नहीं चाणक्य निति में ये भी लिखा है की जो महिला धर्म-कर्म में आस्था कम रखती है उस पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए.