इंटरनेट की दुनिया में आए दिन कई तरह के वीडियो सामने आते हैं। जिसे देखकर हर कोई खूब मजे लेता है। कई बार कुछ वीडियोस ऐसे होते हैं। जो लोगों के दिल को छू जाते हैं। तो वहीं कुछ वीडियोस लोगों को लोटपोट हो कर हंसने पर मजबूर कर देते हैं। हालांकि इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जो सभी को हैरान कर के रख दे रहा है। इस वीडियो में एक लड़का और एक लड़की एक स्टंट करते देखे जा रहे हैं। जिसके फेल होने की वजह से लड़की जख्मी हो जाती है। यह दिखने में तो काफी मजेदार और सिंपल था। लेकिन इसका चोट और दर्द सिर्फ लड़की ही महसूस कर सकती है। हालांकि लड़के ने इस स्टंट को बहुत अच्छे से बखूबी निभा लिया। लेकिन हल्की सी चूक के कारण लड़की को चोट लग गया।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसको सोनम गुप्ता नाम के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का और लड़की सीढ़ियों से चढ़ते हुए हाइट पर जाकर नीचे की ओर जमकर स्लिप मारने वाला स्टंट कर रहे होते हैं। जिसमें लड़के ने आसानी से अच्छी खासी हाईट से कूदते हुए स्लिप कर स्टंट को पूरा कर लिया था। लेकिन लड़की कूदने के दौरान ही पैर स्लिप कर सीढ़ियों पर ही जोर से गिर पड़ी। जिसके बाद उसका यह स्टंट खत्म हो गया। यह देखने में कुछ ही सेकंड का वीडियो है। लेकिन यह देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना खतरनाक साबित हो सकता है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर आते से ही तहलका मचा कर रख दिया हैं। यहां देखें ये वायरल वीडियो।