सोशल मीडिया पर एक खबर ने इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रखीं हैं। जिसने सबके दिलों को छू लिया हैं। दरअसल ये खबर कोटा जिले के इटावा चाय बेचने वाले एक पिता और उसकी बेटी की हैं। जो अपनी शादी के बाद हेलीकॉप्टर पर बैठकर विदा हो रही हैं। जब दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर इटावा के पीपल्दा रोड आस्था कॉलेज के ग्राउंड में रुकती हैं। तब उसको देखने के लिए वहा के आस पास सभी लोगों की लंबी कतार में भीड़ उमर जाति हैं।

ये खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। बता दे की दूल्हे के पिता की ये ख्वाहिश थी कि वह अपने बेटे की बहू को हेलीकॉप्टर से लेकर आएगा। इसके लिए उसने बहुत ही मेहनत से बहुत ही सरकारी प्रोसेस को फॉलो करने के बाद 7लाख में हेलीकॉप्टर बुक करवाया। जिसके बाद वह अपने बेटे की बहू को हेलीकॉप्टर से विदाई करा घर ले आया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण मुरारी प्रजापति कोटा में एक प्रॉपर्टी डीलर का काम संभालते हैं। वही उनका घर कोटा में मौर्य नगर धर्मापुर रोड इलाके में है। बताया जाता है कि मुरारी के दो बेटे और एक बेटी है। जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। सबसे छोटे बेटे सुनील की शादी इटावा निवासी कैलाश चंद्र प्रजापति की बेटी रेखाचाय प्रजापति से हुई है। रेखा द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही है। वही सुनील M.A. की पढ़ाई के बाद आईटीआई कर चुके है,और पिता के साथ प्रॉपर्टी का काम भी मिलकर संभालते हैं।

वही बता दे कि 26 जनवरी को बारात बस से इटावा पहुंची थी। इसके बाद दूल्हे को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया। शादी इटावा सरोवर नगर निवासी रेखा प्रजापति से हुई है। दुल्हन के पिता इटावा नगर में खतौली रोड पर चाय समोसे का दुकान लगाते हैं। लोगों के अनुसार दुल्हन के पिता रामगोपाल प्रजापति पीड्ब्ल्यूडी से रिटायर्ड हो चुके हैं। इन लोगों का बचपन बहुत ही गरीबी से जुगरा हैं। उन्होंने पिछले 30 साल से प्रॉपर्टी का काम संभाला हुआ हैं।

जब उन्होंने 30 मार्च 2022 में अपनी बेटे सुनील की सगाई की तब ही उन्होंने अपने मन में ये ख्वाहिश बना ली थी। वह अपने बेटे की बहू को हेलीकॉप्टर पर विदा कर घर लेकर आएंगे। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली में संपर्क किया और 7लाख में हेलीकॉप्टर बुक कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से अनुमति भी ली हैं। प्रशासन ने उनको 26 और 27 जनवरी के लिए परमिशन भी दे दिया।