शादी विवाह के बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं। जिन्हें देखने से हंसी छूट ही जाती है। सोशल मीडिया पर हालही में एक ऐसा ही वीडियो वर्तमान में काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद में अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज से नीचे ले जा रहा है लेकिन तब ही अचानक कुछ ऐसा घटा की लोग हैरान हो गए। इस वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहें हैं। वहीं बहुत से लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहें हैं।

दुल्हे ने दुल्हन को गिराया नीचे

वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के बाद में दूल्हा अपनी दुल्हन को इम्प्रेस करने के लिए उसे गोद में उठाकर नीचे ले जा रहा होता है। इसी दौरान दूल्हे के साथ अचानक ऐसी घटना हो जाती है। जिसको देखकर सभी हक्के बक्के रह जाते हैं। असल में हुआ यह था की दूल्हा दुल्हन को गोद में उठाकर जब सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था। अतब अचानक उसका पैर नीचे फिसल जाता है ओर वह दुल्हन सहित सीढ़ियों से नीचे गिर जाता है। इसी दौरान दूल्हे ने डैमेज कंट्रोल के लिए दुल्हन के गाल पर KISS कर लिया।

दूल्हे ने दुल्हन को किया KISS

स्टेज से गिरने के बाद में दूल्हे ने खुद को सम्हालते हुए दुल्हन के गाल पर KISS कर लिया। इस दृश्य को देखकर आसपास के लोग मुस्कुराने लगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर joyajaan816 नामक एक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक एक लाख नब्बे हजार लाइक मिल चुके हैं। इसके अलावा इस वीडियो को 62 लाख बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि “शादी कर रहे हो या नौटंकी।”