वर्तमान समय में ज्यादातर राज्यों से मानसून जा चुका है लेकिन पूर्वी भारत सहित कुछ जिलों में 3 अक्टूबर तक काफी बारिश होने की सूचना मिली है। इसके अलावा देश के पश्चिमी तट पर भी झमाझम बारिश होने की सूचना मिली है।

पूर्वी होसे की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में 01अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में 01 अक्टूबर से तीन अक्टूबर और अंडमान व निकोबार द्वीप में भी आज बारिश हो सकती है।

इन क्षेत्रों में होगी घुआंधार बारिश

पश्चिम भारत की बात की जाए तो आज कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी आज बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने आज पूरे ओडिशा में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके कारण नीचे वाले क्षेत्रों में बाढ़ और कुछ स्थानों पर भूस्खलन जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।

विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, पूरी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में तात है उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर आज बारिश हो सकती है। इन सभी के अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, बिहार, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज अच्छी बारिश के आसार जताये गए हैं।

4 से 5 दिन होगी बारिश

रिपोर्ट के अनुसार 4 से 5 दिनों के उपरांत उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ भागों और बिहार में तेज वर्षा होने की संभावना है। यह बारिश आगामी रबी की खेती के लिए लाभकारी होगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम 4 से 5 दिन तक साफ़ रहेगा तथा बारिश होने की सैम भावना नहीं है। हिमाचल, मणिपुर, उत्तर प्रदेश और गुजरात-राजस्थान के कई स्थानों पर बारिश को देखा जा चुका है।

अलर्ट किया गया जारी

मौसम विभाग ने सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और उत्तर गोवा में तेज बारिश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के कुछ स्थानों पर तूफानी बारिश की आशंका जताई है। इनके अलावा शिमला, कुल्लू और लाहौल स्पीति में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ पहाड़ी स्थानों पर वर्फवारी भी देखने को मिल सकती है।