नई दिल्ली। शरीर एक लेकिन रूप दो, ऐसी जुड़वा बहनो के जीवन की कहानी भी  काफी विचित्र है। जन्म से ही एक शरीर से जुड़ी दो बहनों में से एक ने शादी कर ली है। इन दोनों बहनों का नाम एबी हेंसल और ब्रिटनी हेंसल है। जिनमें से एबी हेंसल ने पूर्व सैनिक जोश बाउलिंग के साथ शादी कर ली है।  वैसे तो इनकी शादी साल 2021 में हो गई थी। लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है।

34 साल की उम्र पार कर रही ये दोनों बहनें एबी और ब्रिटनी उस समय  सुर्खियों में छाई थी, जब ये साल 1996 में आए ओपरा विन्फ्रे शो में दिखाई दी थीं। इसके बाद उनका खुद का टीएलसी रिएलिटी शो सामने आया,जिसमें वो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी लोगों के साथ शेयर करने लगी।

एबी हेंसल का एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो शादी के जोड़े में नजर आ रही है। वही उनके साथ खड़ा दूल्हा बाउलिंग ग्रे कलर के सूट को पहने नजर आ रहे है। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों एक दूसरी की तरफ निहारते हुए हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।  कपल शादी के खास दिन में डांस करता दिख रहा है।  एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बहनें अमेरिका के मिनेसोटा में बच्चों को पढ़ाती हैं. इसी जगह पर ये पली बढ़ी हैं.

जुड़वां एबी अब शादी कर चुकी है उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड जोश बाउलिंग से शादी कर ली है.’ एबी और ब्रिटनी एक शरीर से चिपकी हुई है जो डाइसफैलस के चलते जुड़ी हुई हैं। जुड़वा होने के चलते दोनों के कमर के नीचे का हिस्सा अलर अलग तरह से काम करता है। जहां एबी अपने दाहिने हाथ और पैर को  नियंत्रित करने की क्षमता रखती है, तो वहीं ब्रिटनी बाईं ओर के अंग को नियंत्रित करती हैं।

इन जुड़वा बहनों को अलग करने से उनके माता-पिता, पैटी और माइक हेंसल ने इसलिए मना कर दिया था क्योकि इनकी सर्जरी के बाद बचने की उम्मीद बहुत कम थी।