विराट कोहली एक बेहतरीन भारतीय क्रिकेटर हैं। आज उन्हें दुनिया जानती है। अपने हैंडसम लुक तथा बेहतरीन क्रिकेटर होने के नाते उन्होंने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। विराट अक्सर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। आपको पता होगा की अनुष्का शर्मा भी एक फिल्म ऐक्ट्रेस हैं ओर करोड़ो लोग उनके फैन हैं। विराट कोहली के भी करोड़ो की संख्या में फैन हैं ओर उनके फैन विराट के जीवन को करीब से जानना चाहते हैं। इसी कारण आज हम आपको विराट कोहली की बहन के बारे में यहां बता रहें हैं।

कौन हैं विराट की बहन

आपको बता दें कि विराट की बहन का नाम भावना कोहली है। बता दें कि भावना कोहली एक बिजनेस बुमेन हैं तथा विराट से उम्र में बड़ी हैं। भावना कोहली विवाह संजय ढींगरा से हुआ है ओर इन दोनों के दो खूबसूरत बच्चे भी हैं। जिनके नाम आयुष तथा महक हैं। भावना कोहली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और विराट के साथ में अपने बचपन की तस्वीरों को अक्सर शेयर करती रहती हैं।

विराट के साथ है अच्छी बांडिंग

भावना कोहली विराट को बहुत प्यार करती हैं। जब विराट ओर अनुष्का के बेटी हुई थी। भावना कोहली काफी चर्चा में आई थीं। उन्होंने विराट ओर अनुष्का को बधाई दी थी। विराट के साथ में भावना की काफी अच्छी बॉंडिंग है। भावना की खूबसूरती के सामने अनुष्का भी कम रह जाती हैं। भावना कोहली को भी लोग बड़े स्तर पर जानते हैं। वे अक्सर अपने बिजनेस में बिजी रहती हैं इसलिए वे अक्सर चर्चा में नहीं रहती हैं। विराट ओर अनुष्का को लोग काफी जानते हैं इसलिए करोड़ों में इनके फैंस हैं।