Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessDA Hike News: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA बढाने...

DA Hike News: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA बढाने की घोषणा

नई दिल्ली: जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे राज्य की सरकारें नई नई योजनाए लागू करके लोगों को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। अब इसी के बीच लंबे समय से अटका सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जल्द ही कर्मचारियों का झोली में डलने वाला है। सरकारी कर्मचारियों के लिए ये अच्छी खबर है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान की राज्य सरकारों ने आम जनता को अपनी तरफ खींचने के लिए गुरुवार को  महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कर्मचारियों के डीए में हुई बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5 फीसदी की बढ़ोतरी करके जनता को खुश कर दिया है, वहीं राजस्थान सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए 5वें वेतन आयोग के तहत डीए में 396 फीसदी से बढ़ाकर 412 फीसदी किया गया है। छत्तीसगढ़ में पिछली बार डीए में अक्टूबर माह में की गई थी जिसके अनुसार कर्मचारियों को 33 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिरी महिने में चुनाव होने वाले हैं। यहां कर्मचारियो के डीए में 5 फ़ीसदी बढ़ोतरी करने के बाद अब इस राज्य के करीबन 3.80 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

1 जनवरी 2023 से मिलेगा लाभ

राजस्थान में भी पांचवें वेतन आयोग के तहत मिल रहे लाभ का फायदा कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जनवरी, 2023 से मिलेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीए में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव के लिए हामी भर दी है। जारी बयान में बताया गया है कि 1 जनवरी, 2023 से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते का लाभ नई दर के अनुसार डीए मिलेगा।

सरकार का 1,000 करोड़ का बढ़ा खर्चा 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महंगाई भत्ते मेंहोने वाली 4 फ़ीसदी बढ़ोतरी के बाद अब राज्य सरकार को सालाना 1000 करोड रुपए का अतिरिक्त भार पड़ने वाला है ।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular