Wednesday, December 31, 2025
HomeIndiaमनी प्लांट को कब और किस दिशा में लगाने से चमकता है...

मनी प्लांट को कब और किस दिशा में लगाने से चमकता है भाग्य, घर पर आती हैं खुशियां

नई दिल्ली। मनी प्लांट का पौधा हर घर में सुंदरता के लिए लगाया जाता है लेकिन वास्तुशास्त्र में देखा जाए तो इस पौधे को घर में लगाने का बड़ा महत्व है। घर की सुंदरता के लिए लगाए जाने वाले मनी प्लाट के बारे में कहा जाता है कि इसे सही समय पर सही दिशा में लगाया जाएं तो घर की सारी नाकारात्मक ऊर्जा तेजी से दूर हो जाती है। और घर में सकारात्मक ऊर्जा (positive energy) का संचार होता है।

- Advertisement -

मनी प्लांट हर मौसम में हरा भरा रहने वाला पौधा है। इसी लता जितनी तेजी से बढ़ती है। उनती ही तेजी से घर खुशियां आती है। यह पौधा समशीतोष्ण क्षेत्रों में ज्यादा ग्रो करता है। मनी प्लांट सफेद, पीले और हल्के हरे रंग की पत्तियों के साथ कई किस्मों के होते है।

अब सवाल उठता है कि मनी प्लांट घर में कैसे और किस तर में लगाएं। मनी प्लांट की देखभाल करने के तरीके के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ते रहें।

- Advertisement -

मनी प्लांट एक तापमान प्रतिरोधी (temperature-resistant) पौधा है मतलब यह हर मौसम में लगाया जा सकता। यदि आप इसे घऱ से बाहर (outdoor) उगाते हैं, तो ठंड के मौसम को इसकी विशेष देखभाल करनी होती है। घर के अंदर लगाने से  तेज सर्दी और तेज गर्मी सब कुछ बर्दाश्त कर लेता है और आसानी से ग्रो कर सकता है।

घर पर मनी प्लांट घना और स्वस्थ दिखे इसके लिए इसके उपजाऊ के लिए दोमट मिट्टी (loamy soil) का होना जरूरी होता है। मनी प्लांट उगाने से पहले एक में गमले की मिट्टी को पूरी तरह से तैयार करके डाले। सबसे पहले मिट्टी में रेत (sand) और जैविक खाद या कोको पीट (coco peat) मिलाना चाहिए। मनी प्लांट को 6.0 से 7.5 पीएच रेंज वाली न्यूट्रल मिट्टी (neutral soil) में आसानी से ग्रो किया जा सकता है। इसे आप घर के अंदर या बाहर किसी भी जगह पर रख सकते है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular