Wednesday, December 31, 2025
HomeHealthघर पर बना लें यह ड्रिंक, स्वस्थ बना रहेगा पेट, नहीं रहेंगी...

घर पर बना लें यह ड्रिंक, स्वस्थ बना रहेगा पेट, नहीं रहेंगी कब्ज जैसी समस्याएं

वर्तमान समय में कब्ज जैसी समस्या से काफी लोग परेशान हैं। यह समस्या हमारी दूषित जीवन शैली तथा खानपान के कारण पैदा होती है। हालांकि आमतौर पर लोग इसको सामान्य मान लेते हैं लेकिन लंबे समय तक बना हुआ कब्ज आपकी सेहत को कई तरह से प्रभावित कर सकता है।

- Advertisement -

अतः ऐसी परिस्थिति में आपको घरेलू उपचार का लाभ लेना चाहिए। घरेलू उपचार आपकी समस्या को जल्दी सही करता है तथा आपको लंबे समय तक स्वस्थ बनाये रखता है। आज हम आपको घरेलू उपचार के बारे में बता रहें हैं। जो आपकी कब्ज की पुरानी समस्या को भी आसानी से दूर कर सकता है।

दूध में मिलाएं ये दो चीजें

दूध का सेवन आपकी सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। यह कब्ज जैसी समस्या को भी दूर करने में सहायक होता है। आपको इसके लिए बस सही चीजों को दूध मिलाकर इस्तेमाल करना होता है। कुछ लोगों को दूध पसंद नहीं होता है या इसको पीने से उल्टी या कब्ज की समस्या हो जाती है तो आप दूध का सेवन कुछ ऐसी चीजों को मिलाकर करें जो इस समस्याओं से आपको निजात दिला सकती है। आइये अब आपको बताते हैं कि किन चीजों को दूध के साथ मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

- Advertisement -

इस प्रकार तैयार करें नुस्खा

इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आप पहले एक गिलास दूध को उबाल लें। इसके बाद इसको आग से नीचे उतार लें तथा इसमें एक चम्मच इसबगोल मिलाकर रख लें। जब इसबगोल दूध में अच्छे से मिल जाए तो इसमें शहद को अच्छे से मिला लें। अब आप रात को सोने से पहले इसको पी लें। इस ड्रिंक से आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाती है तथा आपका पेट भी सही से साफ़ हो जाता है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular