नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल ही में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 के उद्घाटन पर पहुंचे जहां उन्होने देशभर में शैक्षणिक संस्थानों को 100 ‘5जी यूज केस लैब्स’ प्रदान करने की घोषणा की। भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क, मीडिया और प्रौद्योगिकी मंच है जो 27 अक्टूबर, से लेकर 29 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन दूरसंचार और प्रौद्योगिकी में कई बड़े कार्यो को गति देने का काम करेगा।

जिसमें  भारत की महत्वपूर्ण घोषणाएँ करने तथा स्टार्ट-अप को नए प्रोडक्‍ट्स और समाधानों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने का काम करेगा।  आईएमसी 2023 कार्यक्रम में लगभग 22 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें 5000 से अधिक सीईओ स्तर के प्रतिनिधि होगें, 230 प्रस्तुतिकर्ता, 400 स्टार्टअप और अन्य हितधारक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेगें।

इस अधिवेशन को पूरा करने के बाद पीएम मोदी ने 5G टेक्नोलॉजी, ड्रोन यातायात को बढ़ावा देने के लिए की जा रही नई टेक्नोलॉजी की तैयार के बारे में जानकारी ली. इसके बाद पीएम मोदी ने सी-डॉट के पवेलियन में क्वांटम कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के बारे में जानने की कोशिश की। वहीं सेल ब्रॉडकास्ट के अलावा पीएम ने 6G टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी ली।

IMC का सातवां एडिशन है बेहद खास

इंडियन मोबाइल कांग्रेस का यह 7वां एडिशन है, जिसमें 400 स्टार्टअप्स भाग लेंगे। इस इवेंट में हर रोज नए नए प्रोग्राम देखने को मिलेगें, जिसमें भारत की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई उभरती हुई तस्वीर दिखाई देगी। इसके अलावा IMC के 7वें एडिशन में ऐसे लोग भी हिस्सा ले सकेगें जो अपना खुद का बिजनिस शुरू करने की चाह रख रहे है इसमें आकर उन्हें खुद का बिजनेस शुरू करने में मदद मिलेगी                                                                        ।