Wednesday, December 31, 2025
HomeEntertainmentDavid Beckham की पार्टी में हाथो में जाम लिए बोल्ड लुक में...

David Beckham की पार्टी में हाथो में जाम लिए बोल्ड लुक में नजर आईं बॉलीवुड हसनीएं, इस हसीना ने अपनी अदाओं से लूटी महफ़िल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने आउटफिट से नही बल्कि अपने घर पर रखी ग्रैंड दिवाली पार्टी से काफी चर्चा में हैं। क्योकि इस पार्टी में बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत तो की ही थी साथ ही में इस पार्टी में खास मेहमान मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम भी शरीक हुए थे जो इस समय भारत आए हुए है।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर इस पार्टी की काफी चर्चा हो रही है। जिसकी तस्वीरे सोशलमीडिया पर आग लगा रही हैं। इन तस्वीरों में डेविड बेकहम ने बॉलीवुड के सितारों के साथ खूब एंजॉय किया। वहीं सितारे भी इस इंटरनेशनल स्टार के साथ पोज देते नजर आ रहे थे।  .

अंग्रेज फुटबॉलर डेविड बेकहम के भारत आने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बीती रात उनके लिए मुंबई स्थित घर पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड हसीनाएं का काफी बेल्ड लुक देखने को मिला। हर एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक और हॉटनेस अंदाज से इस पार्टी का जलवा लूटते नजर आई। जिस पर फैंस भी अपना रिएक्शन देने में नही चूक रहे हैं।

- Advertisement -

मलाइका का दिखा ग्लैमरस और सिजलिंग अवतार

इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा ब्लैक और व्हाइट कांबिनेशन के साथ आउटफिट पहना हुआ था। इस अंदाज में वो बेहद बोल्ड और ग्लैमरस नजर आ रही थी। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

मिनी ड्रेस में नजर आई मीरा

इस पार्टी में शाहिद के साथ उनकी पत्नी मीरा कपूर भी कहर बरपाती नजर आ रही थी। इस पार्टी में वो पेस्टल शेड की मिनी ड्रेस पहने हुईं थी, जोकि उनके लुक को चार चांद लगाने का काम कर रहा था।

ब्लैक ड्रेस पहने नजर आई शिवानी

इस पार्टी के लिए शिवानी ने लो- कट नेकलाइन की ब्लैक ड्रेस पहना हुआ था, जिसे उन्होनें काले रंग के पावर कोट के साथ कैरी किया हुआ था।

इंडियन लुक में नजर आई करिश्मा

एवरग्रीन दिखने वाली करिश्मा कपूर भी बेकहम की इस पार्टी में अपने पहुंची क्लासी लुक के साथ नजर आई। इस दौरान उन्होने सबसे हटकर ‌ भारतीय परिधान पहना हुआ था। उन्होने गोल्डन कलर का अनारकली कुर्ता पहन रखा था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

 शनाया कपूर का ग्लैमरस अंदाज

शनाया कपूर इस पार्टी में शीयर ड्रेस में नजर आ रही थी। अपने इस लुक में वह बेहद ग्लैमरस और हॉट नजर आ रही थी।

पारंपरिक अंदाज में नजर आई सोनम कपूर

इस पार्टी की होस्ट सोनम कपूर का अलग जलवा देखने को मला जिसमें वो पारंपरिक परिधान साड़ी में महफिल को लूटते नजर आईं। इस पार्टी में उन्होने रेड कलर की साड़ी के साथ कफ्तान ब्लाउज पहन रखा था।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular