Wednesday, December 31, 2025
HomeAstrologyअनेकों फूलों से सजा श्री खाटू श्याम का दरबार, उनके जन्मोत्सव को...

अनेकों फूलों से सजा श्री खाटू श्याम का दरबार, उनके जन्मोत्सव को देखने उमड़ी भीड़

नई दिल्ली। राजस्थान के सीकर में बना खाटू श्याम का मंदिर, भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। खाटू श्याम जी को कलियुग का भगवान माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि श्याम बाबा के दरबार में जो भी भक्त जाता है, खाली हाथ नही आता है। हिन्दू धर्म के अनुसार खाटू श्याम को कलियुग में कृष्ण का अवतार माना जाता है।

- Advertisement -

खाटूश्याम जी का दरबार इस समय नए नए फूलो से सजा हुआ है। क्योकि कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी देव उठनी के दिन उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। इस दिन तुलसी विवाह भी मनाया जाएगा।

खाटूश्याम जी के जन्मदिन पर मंदिन में श्रृद्धालु उनको कई तरह का भोग लगाते हैं। उनके दरबार को अनेकों फूलों से सजाया जाता है. इस मनमोहक दिन को देखने के लिए लोग दूर-दूर से खाटूश्याम जी के दर्शन करने के लिए आते हैं।

- Advertisement -

ऐसा माना जाता है उनके जन्मोत्सव के दिनो जो भक्त उनकी आराधना करता हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। खाटूश्याम जी की अपार भक्ति देखकर भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें वरदान दिया था कि कलियुग में वो उनके नाम श्याम के नाम से पूजे जाएंगे।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular