Tuesday, December 30, 2025
HomeAstrologyघर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, जीवन हो सकता है...

घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, जीवन हो सकता है बर्बाद, जान लें डिटेल्स

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग होते हैं। जिन्हें पेड़-पौधो से काफी लगाव होता है। इस प्रकार के लोग अपने घर की साज सज्जा में भी पेड़-पौधों का काफी इस्तेमाल करते हैं। पेड़-पौधे जहां आपके घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं वहीं दूसरी और वे आपके घर के वातावरण को भी शुद्ध बनाये रखते हैं।

- Advertisement -

वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधों को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है तथा घर में सुख समृद्धि बनी रहती है लेकिन कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी होते हैं जो वास्तु के अनुसार सही नहीं होते हैं। ऐसे पेड़-पौधों को घर में लगाने से नकारात्मकता आती है। इस प्रकार के पेड़-पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों के बारे में यहां बता रहें हैं। जिनको आपको अपने घर में नहीं लगाना चाहिए।

कैक्टस

कैक्टस के पौधे देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं लेकिन यदि आप इन्हें अपने घर में लगते हैं तो ये घर में कलह तथा लड़ाई-झगडे को बढ़ाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किसी भी प्रकार का कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। इस प्रकार के पौधे आपके घर में क्लेश, कलह तथा लड़ाई झगडे को बढ़ाते हैं।

- Advertisement -

मेहंदी

मेहंदी के पौधे को घर में लगाना अशुभ माना जाता है। वैसे ज्यादातर शुभ कार्यों में मेहंदी का उपयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे पर नकारात्मक शक्तियों का वास होता है अतः जिस घर में इस पौधे को लगाया जाता है वहां पर नेगेटिव एनर्जी बनी रहती है और वहां निवास करने वाले लोगों के जीवन में समस्याएं पैदा करती हैं।

बोनसाई

बोनसाई के पौधे को घर में लगाना सही नहीं माना गया है। वास्तु के जानकार लोग बताते हैं कि यह पौधा घर के लोगों की तरक्की में रूकावट डालता है। इस पौधे को घर के अंदर कभी नहीं लगाना चाहिए।

सूखे हुए पौधे

यदि घर में कोई पौधा सूख जाता है अथवा मुरझा जाता है तो इसको अशुभ संकेत माना जाता है। पौधे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा होने का संकेत भी दते हैं। अतः ऐसी स्थिति में इन पौधों को घर के बाहर कर देना चाहिए।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular