Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaइस भैंस का दूध बिकता है सोने के भाव, जाने इस नस्ल...

इस भैंस का दूध बिकता है सोने के भाव, जाने इस नस्ल की खासियत 

Animal Husbandry भारत के ज्यादा क्षेत्र ग्रामीण इलाके हैं। जहां लोग गाय भैंस बकरी जैसे पशुपालन को बहुत समर्थन देते हैं। अगर आप भी अपने लिए भैंस लेना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे खास नस्ल के भैंस के बारे में बताने जा रहे है जिसका दूध बाजार में काफी महंगा बिकता है। 

- Advertisement -

मुर्रा भैंस की नस्ल को सबसे अच्छी भैंस की नस्ल माना जाता है। आपको बता दे इस नस्ल की भैंस को अगर आप पालते हैं और इसका दूध बेचते हैं तो बहुत कम समय में आपको बहुत अधिक मुनाफा हो सकता है।

यहां पाई जाती है मुर्रा नस्ल की भैंस Animal Husbandry

अगर आप भारत में रहते हैं और अपने लिए मुर्रा नस्ल की भैंस चाहते हैं तो आप इसे मुख्य रूप से उत्तर भारतीय क्षेत्र से प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दे हरियाणा पंजाब और दिल्ली जैसे क्षेत्रों में यह भैंस आसानी से पाई जा सकती है। इसे पहचान के लिए आपको इसके सींग पर विशेष ध्यान देना है। मुर्रा नस्ल की भैंस के सींग का आकार जलेबी की तरह होता है। 

- Advertisement -

Must Read

1 दिन में कितना दे सकते हैं दूध

भारत में ज्यादा क्षेत्र ग्रामीण है जहां कृषि और डेयरी उत्पादों की बहुत मांग है। ऐसे में अगर आप अपने लिए एक भैंस लेना चाहते हैं तो आपको मुर्रा नस्ल का चयन करना चाहिए। आपको बता दे मुर्रा नस्ल की भैंस एक दिन में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है। इस नस्ल की भैंस का दूध गाढ़ा होता है इसलिए इसकी कीमत भी बहुत अधिक होती है।

कीमत का रखें ध्यान

इसी के साथ ही आपको बता दे मुर्रा नस्ल की भैंस आम तौर पर ₹50000 में आपको मिल जाएगी। अगर इस भैंस का ध्यान से पालन पोषण किया जाए तो यह आपको प्रतिदिन ₹1000 से ₹1500 तक का लाभ दिला सकती है। इस नस्ल की भैंस का दूध बाजारों में ज्यादा इसलिए पसंद किया जाता है क्योंकि इसके दूध में बहुत वसा और अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। 

- Advertisement -
Ganesh Meena
Ganesh Meenahttps://www.tazahindisamachar.com/
डिजिटल दुनिया में 2008 से एंट्री हो गई थी, लेकिन कंटेंट में रूचि 2016 से लेने लगा। टेक्निकल एक्सपर्ट होने के साथ ही इससे जुड़े कंटेंट लिखना भी शुरू कर दिया। देश भर में सभी रिसर्च कर रहे युवाओं की सुविधा के लिए कुछ आर्टिकल हफ्ते में पब्लिश करता हूँ। SEO, SMO, डेवलपर, सर्वर और कंटेंट टीम के साथ का अनुभव काफी काम आ रहा है। सभी क्षेत्रों में काम करना बहुत ही अलग अनुभव है। डिजिटल से जुडी हर एक नई चीज को गहनता से दिमाग में उतारना ही खासियत है। मेरी जानकारी में आने वाली हर एक नई चीज को में अपने यूजर तक भी पहुंचाने की कोशिश करूँगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular