Tuesday, December 30, 2025
HomeHealthसर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी रोज खाने से होते हैं...

सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी रोज खाने से होते हैं ये फायदे

सर्दियों का मौसम खान-पान के लिहाज से सबसे अच्छा होता है, इस मौसम में कई तरह की हेल्दी सब्जियां और फल आते हैं। इस मौसम में लोगों को मक्के की रोटी खाना भी बहुत पसंद होता है, और यह सेहत के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है। मक्के की रोटी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही कई बड़ी बीमारियों को दूर रखने में सहायता करती है। तो आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि ठंड के मौसम में मक्के की रोटी खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं….

- Advertisement -

बता दें कि मक्के की रोटी में विटामिन ए, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसमें ऐसे कई तरह के तत्व होते हैं, जो कि शरीर को अंदर से गर्म रखता है। मक्के की रोटी कमजोर आंखों के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ रखते हैं। इसको खाने से शरीर की कमजोरी से छुटकारा मिलता है।

मक्के की रोटी से एनीमिया की शिकायत भी खत्म हो जाती है। ठंड के मौसम में मक्के की रोटी खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। अर्थराइटिस के मरीजों के लिए मक्के की रोटी काफी लाभदायक होती है। इसको खाने से जोड़ों के दर्द से काफी राहत मिलती है। और हार्ट के मरीजों के लिए मक्के की रोटी काफी लाभदायक है।

- Advertisement -

इसका रोजाना सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसको खाने से दिल की कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। मक्के की रोटी में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और इससे एसिडिटी, कब्ज आदि से भी छुटकारा मिलता है। अगर किसी का वजन कंट्रोल करना चाहता है तो उसके लिए सर्दियों में मक्के की रोटी काफी फायदेमंद होती है। इसमें पाये जाने वाला फाइबर वजन को कंट्रोल करने में सहायता करता है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular