Tuesday, December 30, 2025
HomeIndia22 वर्षीय युवक ने तीन गुना ज्यादा आयु की महिला से जबरन...

22 वर्षीय युवक ने तीन गुना ज्यादा आयु की महिला से जबरन बनाये संबंध, मारपीट भी की, लोगों ने मौके पर दबोचा

वर्तमान समय में समाज में अपराध का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस भी हालांकि लगातार अपराध के स्तर को कम करने के लिए कोशिश में जुटी हुई है लेकिन एक केस के बाद दूसरा केस लगातार आता ही रहता है। अब उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ने एक नया केस आया है। देखा जाए तो यह केस बेहद आपराधिक है। खबर के अनुसार गोरखपुर के एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी आयु से 3 गुना बड़ी आयु की महिला से जबरन संबंध बनाये हैं। इस दौरान युवक ने महिला के साथ मारपीट भी की है। महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग महिला के पास आये और युवक को मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

खेत में महिला को पकड़ा

बता दें कि यह घटना गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के एक गांव से सामने आयी है। घटना में पता लगा है कि सुबह के समय एक 65 वर्षीय महिला नित्यकर्म के लिए खेत में गई थी। उस समय ही उसको गांव के एक युवक ने खेत में पकड़ लिया। जिसके बाद युवक ने महिला के साथ जबरन संबंध बनाये। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर महिला के पास आये और युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद में लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पीड़ित महिला का उपचार अब अस्पताल में चल रहा है।

महिला से जबरन बनाये संबंध

पुलिस के मुताबिक घटना सहजनवां क्षेत्र के पास एक गांव में घटित हुई है। गांव की एक महिला सुबह के समय नित्यकर्म करने के लिए पास के एक खेत में गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने महिला को खेत में पकड़ लिया। महिला के विरोध करने पर युवक ने उसको मुंह के बल गिरा दिया तथा उससे जबरन संबंध बनाने लगा। इस दौरान महिला काफी चीख पुकार मचाने लगी। जिसके बाद में ग्रामीण लोग दौड़ कर खेत में पहुंचे तथा युवक को पकड़ लिया। इसके बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला को सहजनवा के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पहुंचाया जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular