Tuesday, December 30, 2025
HomeEntertainmentरुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला बने ट्वीन गर्ल्स के पेरेंट्स, फैंस ने...

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला बने ट्वीन गर्ल्स के पेरेंट्स, फैंस ने इस तरह लुटाया प्यार

बिग बॉस 14 की विनर रह चुकी रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला ट्वीन गर्ल्स के पेरेंट्स बन गए हैं, और इस वजह से खूब चर्चा में भी है, हर कोई उनको इस खुशखबरी के लिए बधाई दे रहा है। रुबीना के फैंस भी उनके लिए बहुत खुथ हैं, वे इस समय का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब इस गुड न्यूज मिलने के बाद वे इस कपल पर सोशल मीडिया में प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। हर कोई रुबीना और अभिनव के लिए बहुत खुश है।

- Advertisement -

लेकिन अभी तक इस कपल ने सोशल मीडिया पर इसका कोई ऐलान नहीं किया है, फिर भी इनके फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं| कुछ दिनों पहले रूबिना दिलैक ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ट्विन्स बेबीज के लिए बनाए गए खूबसूरत रूम का वीडियो शेयर किया था। जहां पर वह अपने बच्चों को वेलकम करने वाली है। उनके इस वीडियो में ट्विन बेबीज के लिए सफेद रंग से बुने मेकरम का झूला, एक छोटी सी कॉट कमरे में दिखाई दी थी।

इसके अलावा उन्होंने बेबीज के कमरे में दो सॉफ्ट पिलो के साथ ही एक क्यूट सा पेंग्विन भी रखा हुआ है और बच्चों का सामान रखने के लिए एक बहुत ही खूबसूरत चेस्ट ऑफ ड्रॉअर भी कमरे में रखवाया है। इसके अलावा रूम में एक दीवान सेट भी रखा है जिसको सफेद और नीले रंग से सजाया गया है। इससे देखकर पता चलता है कि रूबिना और अभिनव बहुत ही खुश हैं और नए मेहमानों के कंफर्ट का पूरा ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस कमरे को डेकोरेट करवाया है।

- Advertisement -

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने काफी साल डेट करने के बाद साल 2018 में जून में शादी की थी। इसके बाद दोनों को एक साथ ‘बिग बॉस’ में देखा गया था, जिसमें इस कपल को बहुत पसंद किया गया था और बाद में रूबीना शो की विनर रही थीं। शो में जाने से पहले इनके रिश्ता खत्म होने वाला था, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया। ‘बिग बॉस’ में आने के बाद उनके रिश्ते में चेंज आया और उनका बांड स्ट्रांग हो गया।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular