Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessअक्षरा सिंग को लाल साड़ी में देखकर निरहुआ ने बेकाबू होकर किया...

अक्षरा सिंग को लाल साड़ी में देखकर निरहुआ ने बेकाबू होकर किया KISS, रोमांटिक होने से खुद को रोकने में हुए नाकाम

भोजपुरी गानों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है, इसके अलावा शादी और पार्टियों में भी लोग इन गानों पर डांस करते नजर आते हैं। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार्स दिनेश लाल यादव निरहुआ और मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का बहुत ही रोमांटिक गाना रिलीज हुआ है।

- Advertisement -

भोजपुरी इंडस्ट्री की इस जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। अक्षरा और निरहुआ जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। लोग इनके गानों को बार-बार देखते हैं।

ये दोनों ही स्टार्स को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। अक्षरा सिंह की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये आए दिन अपने फोटोज, वीडियो और अपनी एक्टिविटी के बारे में कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती हैं।

- Advertisement -

आपको बता दें कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोविंग है। इसी बीच अक्षरा और निरहुआ का गाना ‘लाल रंग साड़िया में’ एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, लोग इस वीडियो को बार- बार देख रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये गाना फिल्म ‘दिलेर’ से लिया गया है, इसको साल 2013 में रिलीज किया गया था। इस भोजपुरी गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह का रोमांस जोर-शोर से दिखाया जा रहा है और उनकी केमिस्ट्री तबाही मचा रही है।

बता दें कि सुब्‍बाराव गोस्‍वामी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्म ‘दिलेर’ का गाना ‘लाल रंग साड़िया में’ काफी रोमांटिक है। इस गाने में अक्षरा ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। अक्षरा को इस लाल साड़ी में देखकर दिनेश लाल यादव खुद को रोक नहीं पा रहे हैं, उन्हें वह ‘लालपरी’ भी कह रहे हैं, जो इस गाने को और भी रोमांटिक बनाता है।

इस गाने में निरहुआ ने शेरवानी पहनी हुई है जिसमें वह काफी ज्यादा हैंडसम नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस गाने को आलोक कुमार और पामेला जैन ने गाया है। इस गाने को साल 2015 में ’वेब म्यूजिक’ चैनल पर शेयर किया गया था। जिसको अब तक 12 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular