Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileMahindra Thar ने नए लुक को देख लोगों के उड़े होश, Jimny...

Mahindra Thar ने नए लुक को देख लोगों के उड़े होश, Jimny से जबरदस्त हैं फीचर्स, इस दिन होगी एंट्री

नए साल पर कई गाड़ियों को लांच किया जा रहा है। जिनमें महिंद्र थार 5 डोर को भी शामिल किया गया है। हालही में महिंद्र थार 5 डोर की छवि सामने आई है। जिससे इसके जबरदस्त फीचर्स का पता लगता है। वर्तमान में महिंद्रा थार 3 डोर सबसे अधिक सेल होने वाली एसयूवी है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं।

- Advertisement -

महिंद्रा थार 5 डोर का डिजाइन

महिंद्रा थार 5 डोर में काफी जबरदस्त डिजाइन दिया गया है। इसका लुक भी काफी बेहतरीन है। इस गाड़ी की जो छवि हमारे सामने आई है। उसमें हम इसको छलावरण के साथ ढका देख सकते हैं। जिसके कारण इसके लुक एलिमेंट्स के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं होती है।

लेकिन जो कुछ भी दिखाई पड़ रहा है उससे पता लगता है कि इसमें आपको इस बार ग्रील, बंपर, एलईडी हेडलाइट, डीआरएल और फोग लाइट सेटअप दिया जाएगा। इसके बीच में एक नया दरवाजा तथा साइड प्रोफाइन को नया लुक भी दिया गया है। इसमें आपको एलॉय व्हील्स की सुविधा भी दी जा रही है। इसमें नए लुक के बंपर और एलईडी टेल लाइट यूनिट की भी पेशकश की जाएगी। इसका लुक काफी हद तक jeep Wrangler के जैसा ही होने वाला है।

- Advertisement -

महिंद्रा थार 5 डोर के केबिन

इसमें आपको फ्लिप होने वाली स्क्रीन को दिया हुआ है। जिससे पीछे बैठे लोग भी इसको देख सकते हैं। हालांकि इसको प्रोडक्शन मॉडल में दिया जाएगा या नहीं इसको तय नहीं किया। गाड़ी के केविन के अंदर डैशबोर्ड लेआउट और हल्की थीम की पेशकश भी की जायेगी। इसके अलावा गाड़ी के प्रीमियमनेस को बढ़ाने के लिए कई स्थानों पर सॉफ्ट टच का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

महिंद्रा थार 5 डोर के फीचर्स

इसमें आपको बड़ी टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलने वाली है। इसमें आपको ड्यूल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, सिक्स वे हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, फुटवेल लाइटिंग, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी मिलने वाली है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें सिक्स एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल हॉल एसिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स आपको दिए जाएंगे।

इंजन, कीमत तथा लांच डेट

इसमें वर्तमान थार के समान इंजन दिया जा सकता है। इसकी कीमत 15 लाख रुपए से शुरू होकर 25 लाख एक्स शोरूम तक हो सकती है। हालांकि इसकी लांचिंग के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इसी वर्ष के शुरुआत में इसको कभी भी लांच किया जा सकता है। लांच होने के बाद में इसका मुकाबला Force Gurkha 5 Door जैसी गाड़ियों से होगा।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular