Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileवीडियो: पुलिस वैन में घुसा लंगूर, महिला पुलिस से की जमकर छेड़छाड़,...

वीडियो: पुलिस वैन में घुसा लंगूर, महिला पुलिस से की जमकर छेड़छाड़, देखकर हंसते रहे लोग

पुलिस की गाड़ी में बैठी महिला पुलिस कर्मियों के साथ एक लंगूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी देख रहें हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लंगूर महिला पुलिसकर्मियों से साथ में छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। वह कभी महिला पुलिसकर्मियों के बाल खींचता है तो कभी उन्हें पकड़ने की कोशिश करता है। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी काफी डरी हुई नजर आ रहीं हैं। वे उस लंगूर से बचने की भरपूर कोशिश करती दिखाई दे रहीं हैं।

- Advertisement -

वीडियो हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर इस समय यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंगूर पुलिस वैन के अंदर घुसा हुआ है तथा महिला सिपाहियों को परेशान कर रहा है। महिला सिपाही काफी सहमी हुई हैं और लंगूर से बचाव करती नजर आ रहीं हैं। लेकिन बाहर खड़े हुए लोग लंगूर की हरकत पर हंसते दिखाई दे रहें हैं। लंगूर कभी महिला सिपाहियों के बाल नोचता है तो कभी उनके पकड़ता दिखाई दे रहा है।

गाड़ी में धमाल मचा रहा है लंगूर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लंगूर एक महिला सिपाही को ज्यादा तो दूसरी को कम परेशान कर रहा है। बीच बीच में लंगूर दूसरी महिला सिपाही की और भी घूम जाता है। गाड़ी के बाहर खड़े लोग लंगूर की हरकत को देख हंसते दिखाई पड़ रहें हैं। कुछ लोग लंगूर को बाहर निकालने का प्रयास भी कर रहें हैं। इस स्थिति में लंगूर गाड़ी के अंदर एक से डेढ़ मिनट तक हंगामा मचाता रहा।

- Advertisement -

https://twitter.com/himansulive/status/1743531047021953445?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1743531047021953445%7Ctwgr%5Edf63aa0575cee10b409bc211f142318099af44da%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Fbihar%2Fpatna%2Fmonkey-and-police-viral-video-langur-entered-van-people-enjoyed-on-social-media%2Farticleshow%2F106601151.cms

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी का दरवाजा खोलकर एक महिला सिपाही गाड़ी से बाहर निकल जाती है। जिसके बाद लंगूर भी बाहर निकल आता है। अब यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसको यूपी का तो कुछ बिहार का बता रहें हैं। बहुत से लोग इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर काफी मजेदार कमेंट भी कर रहें हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular