अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को आज कौन नहीं जानता है। दोनों ही बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। इस वर्ष दोनों की 23वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। आज हम आपको इन दोनों के जीवन के कुछ खट्टे मीठे अनुभवों और तथ्यों के बारे में बता रहें हैं। आइये अब आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

मां ने रखी थी शर्त

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के विवाह के जीवन से पहले की बात करें तो बता दें की ये दोनों साथ में लिव इन रिरेशनशिप में रहते थे। ट्विंकल खन्ना की मां डिंपल कपाड़िया ने ट्विंकल खन्ना के विवाह के लिए एक बड़ी शर्त को रखा था। उन्होंने कहा था की इन दोनों को लिव इन रिरेशनशिप में रहना चाहिए। यदि सभी कुछ अच्छा रहा तो ही दोनों का विवाह कराया जाएगा। इसी कारण दोनों विवाह से पहले 2 साल तक लिव इन रिरेशनशिप में रहे थे। इसके बाद में 2001 में दोनों ने शादी की थी।

ट्विंकल ने भी रखी थी शर्त

आपको बता दें की अक्षय कुमार के साथ में विवाह करने को लेकर ट्विंकल खन्ना ने भी शर्त रखी थी। असल में वे उस समय आमिर खान के साथ फिल्म मेला की शूटिंग में व्यस्त थीं। ट्विंकल ने कहा था की यदि यह फिल्म फ्लॉप हो गई तो वे अक्षय कुमार के साथ में विवाह कर लेंगी। बाद में 2001 में अक्षय कुमार तथा ट्विंकल खन्ना ने विवाह कर लिया था।