नई दिल्ली : हमारी धरती में कई तरह के जीवजंतु है। जिनकी पहचान अलग अलग तरह की है। कुछ जीव खतरनाक होते है तो कुछ दिखने में काफी खूबसूरत होते है। कि दिल को मोह लेते है। उन्हीं जीवों में से एक अजीबोगरीब स्किन वाला जीव है जिसे ‘पिचिसिगो’ (Pichiciego) के नाम से भी जाना जाता है। यह जीव दिखने में काफी छोटा होता है। यह जीव में कई खूबियां पाई जाती है।
रेगिस्तानी के इलाकों में पाया जाना वाला पिंक फेयरी आर्मडिलो देखने में बहुत ही खूबसूरत रंग वाला जीव है, ये जीव आकार में इतना छोटा होता है कि इसे आप अपने हाथ में रख सकते है।
Why was I not informed of the existence of the pink fairy armadillos? pic.twitter.com/nFHOeHvsUZ
— Les the Mystical Dinosaur 🦖⚧️ (@DinosaurLes) December 22, 2022
लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, पिंक फेयरी आर्मडिलो का आकार 6 इंच (15 सेंटीमीटर) लंबा होता हैं. इनका वजन 3.5 औंस (100 ग्राम) का होता है. इनके शरीर पर ऐसी दोहरी स्किन पाई जाती है, जिसे यह खरता पड़ने के दौरान सुरक्षा कवच के रूप में उपयोग करता हैं।
पिंक फेयरी आर्मडिलो की खूबियां
a-z-animals.com की रिपोर्ट के अनुसार, पिंक फेयरी आर्मडिलो रेगिस्तानी मैदानों, टीलों और झाड़ीदार घास के मैदानों में पाया जाता है। इसके हाथों में नुकीले नाखून होते है जिससे यह जमीन को खोदकर बिलों में रहता है. इन्हें ‘रेत तैराक’ (sand swimmer) के नाम से भ जाना जाता है, क्योंकि यह जीव काफी तेजी से साथ मिट्टी के अंदर और रेगिस्तानी रेत के अंदर घुस जाते जा सकते हैं।.
इसके गुलाबी रंग की ‘कवच’ में ऐसी रक्त वाहिकाएं होती हैं, जो इसके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है। जिससे इसे गुलाबी रंग मिलता है। इस जीव का आहार चींटियां और कीड़े
