Tuesday, December 30, 2025
HomeVideosभीगे बदन से लगाएं जबरदस्त ठुमके, नोरा फतेही की लचकती कमर देख...

भीगे बदन से लगाएं जबरदस्त ठुमके, नोरा फतेही की लचकती कमर देख दंग रह गए रेमो डीसूजा

नोरा फतेही बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। ये अपने डांस के लिए काफी मशहूर हैं और लाखों लोग इनके डांस के फैंस हैं। अपने जबरदस्त डांस से ही नोरा ने अपनी पहचान बनाई है। इनका डांस चाहने वालों को दीवाना बना देता है। काफी बड़ी संख्या में इनका डांस लोग देखते हैं। सोशल मीडिया पर भी इसके डांस के वीडियो काफी ज्यादा वायरल होते देखें जाते हैं। नोरा अब तक कई फिल्मों के साथ ही कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई है। इसके अलावा वे कई सारे रियेल्टी शो का हिस्सा भी बन चुकी हैं। नोरा अब एक बार फिर से चर्चा है और इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है की उन्हें देखने वाले भी खुद हैरान रह गए हैं।

- Advertisement -

रैमो डिसूजा भी हुए हैरान

आपको बता दें की नोरा का एक वीडियो इस समय काफी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह वीडियो एक चर्चित डांस रियेलिटी शो का है। इस वीडियो को देखकर काफी लोग हैरान हैं। वीडियो में आप नोरा को बॉडी हगिंगि ग्रे ड्रेस में देख सकते हैं। वीडियो में आप नोरा को जबरदस्त डांस करते देख सकते हैं लेकिन अचानक वे कुछ ऐसा कर देती है की शो के जज भी हैरान रह जाते हैं। रैमो डिसूजा भी नोरा को देख दंग रह जाते हैं तथा वे अपनी हैरानी जाहिर किये बिना नहीं रहते हैं।

नोरा हुई ट्रोल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखकर सभी हैरान हैं। नोरा भी अब सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी है। इस वीडियो को देखकर दर्शकों का पारा चढ़ने लगा है। आपको बता दें की नोरा का यह वीडियो डांस रियेलिटी शो ‘डांस प्लस प्रो’ का है। इसमें नोरा को स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल किया गया था। इसमें रेमो डीसूजा, पुनीत पाठक और शक्ति मोहन जज के रूप में होते हैं। नोरा शो के दौरान “‘नाच मेरी रानी’ गाने पर परफॉर्म कर रहीं होती हैं तब ही अचानक वे पानी की बोतल उठाकर खुद के ऊपर उड़ेलने लगती हैं। नोरा का यह बोल्ड मूव जहाँ लोगों को हैरान कर रहा है वहीं कई लोग इसको देखकर गुस्सा भी जता रहें हैं।

- Advertisement -

यूजर्स ने किये कमेंट

इस वीडियो के आने के बाद में यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है “‘नेशनल टेलीविजन पर आज-कल ये सब भी टेलीकास्ट हो रहा है क्या?’” एक अन्य यूजर ने लिखा है की “मैं नोरा के ग्रेस और टैलेंट की वजह से उनकी फैन थी, लेकिन उनके इस डांस परफॉर्मेंस ने बहुत निराश किया।” एक दूसरे यूजर ने लिखा है “ये बिलकुल भी फैमिली फ्रैंडली नहीं है. ये सब क्या चल रहा है?” इस प्रकार से बहुत से लोग अपने अपने कमेंट कर नोरा को ट्रोल कर रहें हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular